अध्यात्म

31 October 2023: कर्क , धनु, मकर वालों के लिए खास रहेगा मंगलवार का दिन, जानें सभी राशियों का कैसा होगा हाल

31 October 2023 In Hindi: अक्टूबर का आखिरी दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। वहीं कर्क वालों को बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। तुला वाले कोई नई डील पक्की कर सकते हैं। यहां जानिए सभी राशियों का हाल कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें आज का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal

31 October 2023 In Hindi: ग्रह की चाल के हिसाब से आज का दिन मेष राशि वालों को थोड़ा परेशान कर सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक जॉब में सफल हो सकते हैं। कर्क वालों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। तुला वालों के हाथ नई बिजनेस डील लग सकती है। कन्या राशि के जातकों को मेहनत से सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि के छात्र पढ़ाई में सफलता हासिल कर सकते हैं। वहीं मीन राशि वालों को भी धन का लाभ हो सकता है। यहां जानें सभी राशियों के किस्मत के सितारे क्या कहते हैं। यहां पढ़ें अपना राशिफल हिंदी में।

Mesh

Mesh

आज का राशिफल मेष

आज बिजनेस सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस प्रोजेक्ट में भी कुछ रुकावटें हैं जो सायंकाल के बाद दूर हो जाएंगी। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक -01 व 09

Vrishbha

Vrishbha

आज का राशिफल वृष

क्रोध का त्याग करें। बिजनेस वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

आज का उपाय --गाय को केला खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। अनार व लाल फलों का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक 04 व 06

Mithun

Mithun

आज का राशिफल मिथुन

आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप कोई लंबी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद ।

आज का शुभ अंक --05 व 07

kark

kark

आज का राशिफल कर्क

व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब में आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय--भगवान शिव जी की उपासना जरूरी है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग --लाल व पीला ।

आज का शुभ अंक --01 व 02

Singh

Singh

आज का राशिफल सिंह

जॉब के प्रोमोशन में कामयाबी मिलेगी।बेहतर सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और सुंदर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए स्थितिप्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -मन को एकाग्र करने के लिए योग ,पूजा व ध्यान का आलम्ब लें। अध्यात्म को सही दिशा दें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

आज का शुभ अंक -05 व 08

Kanya

Kanya

आज का राशिफल कन्या

छात्रों को करियर को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। योजनाओं को टालें मत। छात्र समय पर सही कार्य करें । जॉब में गुरु व चन्द्रमा आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --शिवलिंग पर दही व गंगाजल अर्पित करें। उड़द व गुड़ का दान उचित है।

शुभ रंग --आसमानी व नीला।

शुभ अंक -05 व 06

tula

tula

आज का राशिफल तुला

न्यू बिजनेस डील से लाभान्वित होंगे। आपकी वाणी मृदुल रहनी चाहिए। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।

आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ अंक -05 व 07।

आज का शुभ रंग --आसमानी व पीला

Vrishchik

Vrishchik

आज का राशिफल वृश्चिक

मङ्गल व चन्द्रमा करियर में प्रोग्रेस को लेकर मन को स्ट्रांग करेंगे। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। छात्रों को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग --हरा व पीला।

शुभ अंक -04 व 06

dhanu

dhanu

आज का राशिफल धनु

व्यवसाय में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस को और बेहतर करेंगे। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ अंक -05 व 07।

आज का शुभ रंग -नारंगी व लाल

makar

makar

आज का राशिफल मकर

जॉब को लेकर खुश रहेंगे करियर में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।।

शुभ रंग- आसमानी व नीला ।

शुभ अंक -06 व 07

Kumbh

Kumbh

आज का राशिफल कुम्भ

स्टूडेंट्स अपने स्टडी को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद सम्भव है। जॉब में स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है।

आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व मूंग का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -03 व 04

Meen

Meen

आज का राशिफल मीन

स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में परिवर्तन के विचार में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है।। लव लाइफ में तनाव संभावित है।हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री किष्किंधाकांड के सम्पूर्ण पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

आज का शुभ अंक --02 व 03

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article