अध्यात्म

Horoscope Today, 23 February 2023: आज मेष, वृषभ, धनु राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें आज का राशिफल

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 23, 2023, 09:24 AM IST

23 February Ka Rashifal In Hindi: आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) इस बात के संकेत दे रहा है कि कुछ राशियों को आज नुकसान हो सकता है। लेकिन अगर सतर्क रहेंगे तो इस नुकसान से बच पायेंगे।

Image

आज का राशिफल 23 फरवरी 2023

ज्योतिषी चिराग दारूवाला

Today Horoscope In Hindi (23 Feb 2023): आज का दिन कुछ राशियों के लिए शानदार रहेगा तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह जातकों को सलाह है कि आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। धैर्य बनाए रखें। जरूरी निर्णय सोच समझकर ही लें। इसके अलावा कुछ और राशियां भी हैं जिन्हें आज बेहद सतर्कता बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल 23 फरवरी 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi)

मेष राशिफल 23 फरवरी 2023

उधार दिया हुआ पैसा आज वापिस आ सकता है।आज शाम तक आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। लोगों के प्रति आपकी दयालुता से आप दूसरों को आकर्षित करेंगे। सुनिश्चित करें कि आप उन सीमाओं के भीतर रहे जो आपके विचारों ने आपके लिए निर्धारित की है आपका साथी आज आपकी प्रशंसा करेगा। कोई भी कदम उठाने से पहले सोच विचार करने की आवश्यकता है।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : हरा

वृषभ राशिफल 23 फरवरी 2023

आज आपको सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापिस मिलेगा जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अकेलपान महसूस कर रहे हैं उसको लेकर थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। संबंधों में मनमुटाव आ सकता है । बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है । इलेक्ट्रिक मोटर या पानी के उपकरण से बचकर रहे।

शुभ अंक: 09

शुभ रंग : पीला

मिथुन राशिफल 23 फरवरी 2023

आज का दिन उत्साह भरा होगा। आपको बाहरी वातावरण से किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज किसी पुराने परीचित से मुलाकात हो सकती है । अपने साथी के साथ सैर पर जाने का प्लान बनेगा। अपनी सेहत को प्राथमिकता देने का समय है ।खानपान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ अंक : 14

शुभ रंग : हरा

कर्क राशिफल 23 फरवरी 2023

आज व्यवहार में विन्रमता रखें । बहस के दौरान कुछ भी कहने से बचें। शुक्र आपकी राशि में शुभ लाभ देगा इसका भरपुर फायदा उठाए। यदि अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा रिश्ता बनाएं रखना चाहते हैं तो दूसरो की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आज आपको अपने शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है ।

शुभ अंक :18

शुभ रंग : वायलेट

सिंह राशिफल 23 फरवरी 2023

कठिन परिस्थिति में परिवार का साथ मिलेगा। आप परिवार के साथ अच्छा मेलजोल रहेगा। किसी वरिष्ठ या पेशे से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपके संबंध आज परेशान कर सकते हैं। किसी भी समस्या को हल करने में जल्दबाजी न करें धैर्य से काम लें। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अच्छा मौका मिलेगा। अपने खान पान का ध्यान रखें। बुखार होने के चांस हो सकते हैं।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : नारंगी

कन्या राशिफल 23 फरवरी 2023

आज नए दोस्तो से मुलाकात हो सकती है। मिलनसार गतिविधियों में शामिल होकर आप अपनी समस्याओं को पीछे छोड़ सकते हैं व्यवसायिक पहलू पर आज कुछ परेशानी हो सकती है। कोई खास अवसर प्राप्त होगा उसे हाथ से न जानें दें। आपके जीवनसाथी को आपके साथ की जरूरत पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें वायरल होने के संकेत हैं ।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : गुलाबी

तुला राशिफल 23 फरवरी 2023

अपने गुस्से को नियंत्रित रखें और लोगो से प्यार से बात करने की कोशिश करें। किसी के सात पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिलने की संभावना है । किसी निश्चित निर्णय पर पहुंचना आज कठिन होगा। शीघ्र निर्णय लेने की कोशिश करें नहीं तो अवसर हाथ से जा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ आज मुश्किल हो सकती है। अपने वित्त को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। आज घर पर बना खाना ही खाएं।

शुभ अंक : 16

शुभ रंग : नीला

वृश्चिक राशिफल 23 फरवरी 2023

आज कोई यात्रा हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात से दिन बेहतर होगा। अपने कीमती सामान का ध्यान रखें आज इसके खोने का डर है। यदि आज आप किसी के प्रति आकर्षित हैं, तो उनसे अपनी भावनाओं के बारे में बात कर सकते हैं । आज नए कनेक्शन शुरू करने का दिन बहुत अच्छा है अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो अपनी रोजाना की दिनचर्या पर ध्यान दें।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : हरा

धनु राशिफल 23 फरवरी 2023

आज आपकी आय अच्छी रहेगी साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज बेवजह खतरे को मोल न लें। धन को अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें। लंबे समय से चल रही परेशानी दूर होगी। आज जीवनसाथी के साथ समय नहीं बीता पाएंगे। उनकी आलोचना करने के बजाय उनकी स्तिथि को समझने की कोशिश करें। आज सेहत परेशान कर सकती है।

शुभ अंक : 10

शुभ रंग : क्रीम

मकर राशिफल 23 फरवरी 2023

व्यवसाय में प्रगति होगी। लोगों से सम्मान मिलेगा। विरोधी को कड़ा जवाब देगें। किसी के प्रति आपकी सोच बदलेगी । जीवनसाथी के साथ अच्छा समय रहेगा। अपने जीवनसाथी को समय दें और उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश करें। किसी चीज को लेकर चिंता करने की जरूर नहीं आज स्तिथि अच्छी रहेगी।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : पीला

कुंभ राशिफल 23 फरवरी 2023

परिवार में उम्र के फैसले से आ रही दिक्कतों का समाधान होगा कुंभ राशि का चतुर्थ भाव आपको प्रसंता प्रदान करेगा और आपको सफलता मिलेगी । लंबे समय से सम्पति में निवेश करने की इच्छा में आज रुकावट आ सकती है । बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ नए संबंध की शुरुआत हो सकती है। अविवाहित के लिए विवाह के योग है । माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : मैरून

मीन राशिफल 23 फरवरी 2023

केतु के प्रतिकूल चाल से आई महत्वपूर्ण समस्याओं का आज निवारण होगा आज मीन राशि के जातक खुश रहेंगे आप आगे चलकर अपने धन को अच्छी तरह से संभालने में सक्षम होंगे लंबे समय से चली आ रही आर्थिक व्यवस्था से आपको तनाव रहेगा लंबे समय से चले आ रहे कुछ विवादों को सुलझाने में आज आप प्रगति करेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : गुलाबी

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article