अध्यात्म

Horoscope Today 12 October 2023: मेष से लेकर मीन तक, जानें किन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 12 October 2023 In Hindi: गुरुवार का दिन मेष, कन्या, वृश्चिक और धनु के लिए गुरुवार का दिन रहेगा शुभ। यहां जानिए सभी राशियों के लिए 12 अक्टूबर 2023 का दिन कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 October 2023: राशिफल के अनुसार 12 अक्टूबर 2023 गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। मेष राशि वालों बिजनेस में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वालों रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कन्या वालों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। मकर वालों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। मीन राशि के जातकों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

छात्रों के लिए आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -- जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

शुभ अंक --02 व 09

वृष

जॉब में प्रगति व बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। विवादों से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --05 व 07

मिथुन

आज का दिन बिजनेस के लिए मङ्गलमय रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

आज का उपाय --उड़द व गुड़ का दान करें। श्री गणेश उपासना करें।

शुभ रंग--हरा व नीला।

शुभ अंक -06 व 07

कर्क

व्यवसाय में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप मोटर्स व पावर सेक्टर के शेयर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। तिल का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -सफेद व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 03

सिंह

बिजनेस में किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे। परिवार की सहायता मिलेगी।व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -- सूर्योपासना करें। गुड़ व गेंहू का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

शुभ अंक --01 व 03

कन्या

बिजनेस के न्यू डील में सफल रहेंगे।आपके कार्य पद्धति में ही सफ़लता के सूत्र हैं। व्यवसाय में सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है।

आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द व तिल का दान संकट से बचाएगा।

शुभ रंग--हरा व बैगनी।

आज का शुभ अंक -02 व 08

तुला

छात्र करियर को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --शिव उपासना करें। अन्न दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक -04 व 07

वृश्चिक

जॉब को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक -03 व 09।

धनु

बिजनेस को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

आज का उपाय --शिवलिंग पर कुशोदक से अभिषेक करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --पीला व लाल।

आज का शुभ अंक -03 व 07

मकर

व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। छात्रों के करियर में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें।

आज का उपाय --शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -01 व 03

कुम्भ

जॉब को लेकर ऑफिस में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें।योग करते रहें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।

शुभ रंग -नीला व सफेद ।

आज का शुभ अंक -,05 व 08

मीन

आप व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। संतान की सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। मूंग का दान करें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।धार्मिक पुस्तकों का वितरण करें।

शुभ अंक --01 व 03।।

शुभ रंग -पीला व लाल

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article