अध्यात्म

Horoscope Budh Gochar 2023: बुध का नीच राशि मीन में गोचर इन 5 राशियों को पहुचाएगा भारी नुकसान, जरूर करें ये उपाय

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 10, 2023, 08:10 AM IST

Budh Rashi Parivartan 2023: बुध अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। ये गोचर कई राशियों की जिंदगी तबाह करने वाला साबित हो सकता है। जानें किन उपायों से मिलेगी राहत।

Image

बुध का मीन राशि में गोचर कई राशियों के लिए खतरनाक

KEY HIGHLIGHTS
  • बुध की नीच राशि है मीन
  • इस राशि में बुध 16 मार्च को करेंगे प्रवेश
  • 5 राशियों के लिए बेहद भारी समय

Budh Rashi Parivartan March 2023: नौ ग्रहों में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। ये मिथुन (Mithun Rashi) और कन्या राशि (Kanya Rashi) के स्वामी हैं। वहीं बुध इनकी उच्च राशि भी है तो मीन (Meen Rashi) इनकी नीच राशि है। बुध देव को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है वहीं बुधवार का दिन इन्हें समर्पित होता है। बुध व्यक्ति को बुद्धि और समृद्धि प्रदान करते हैं। बुध 16 मार्च को अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं।

क्योंकि मीन बुध की नीच राशि है ऐसे में इस राशि में बुध का गोचर कई राशियों का काम बिगाड़ सकता है। कई राशियों के जातक इस गोचर के दौरान अपनी वाणी पर संयम खोते नजर आएंगे। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। लोगों को बिजनेस में घाटा होने के आसार रहेंगे। जानिए बुध गोचर से किन राशियों को होगा नुकसान और क्या करें उपाय।

बुध का मीन राशि में गोचर इन राशियों के बढ़ाएगा कष्ट

मेष राशि: बुध का गोचर आपकी परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। कुछ भी सोच समझकर बोलें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका स्वभाव इस दौरान आक्रामक और आवेगी हो सकता है। सेहत का भी आपको विशेष ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि: बुध का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा नहीं है। आपको इस दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बात करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक नुकसान हो सकता है। निवेश से बचें।

मिथुन राशि: इस गोचर के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। काम का बोझ भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगा जिसकी वजह से आप अपने परिवार वालों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप पॉजिटिव रहें और धैर्य बनाए रखें। हो सकता है आपको इस अवधि में मनचाहा परिणाम न मिले।

सिंह राशि: इस राशि वालों को भी बुध का गोचर हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। पैसों के लेन-देन में धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।

कन्या राशि: शुक्र का नीच राशि में गोचर आपको बिजनेस में नुकसान पहुचाएगा। स्वास्थ्य भी बुरी तरफ प्रभावित हो सकता है। पार्टनरशिप के काम में आपको नुकसान की संभावना है ऐसे में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें।

बुध के मीन राशि में गोचर के दौरान करें ये उपाय

बुधवार के दिन बुध ग्रह की पूजा करें और इनके मंत्रों का जाप करें। बुध का प्रभावशाली मंत्र है 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नम:'। किन्नरों का आशीर्वाद लें।रोजाना भोजन करने से पहले गाय को चारा खिलाएं साथ ही पक्षियों को भीगे हुए हरे चने खिलाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article