Holika Dahan Ki Rakh Ke Totke, Upay: होलिका दहन की राख को बेहद पवित्र माना गया है। मान्यता है कि घर में इस राख को लाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। वहीं घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं या फिर नौकरी या कारोबार में परेशानी चल रही है तो होलिका दहन की राख के ये उपाय आप आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं होलिका दहन के किन उपायों से आप जीवन में बदलाव ला सकते हैं।
Holika Dahan Totke (होलिका दहन की राख के टोटके)
- होलिका दहन की राख लेकर उसमें थोड़ी राई और थोड़ा नमक मिलाकर एक साफ बर्तन में रख लें। ऐसा करने से आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
- होलिका दहन की रात सरसों के दाने पीसकर उसमें दही, शहद और हल्दी मिलाकर एक उबटन तैयार करें। फिर तैयार किए गए इस उबटन को शरीर पर लगाएं। इसके बाद आपके शरीर से जो भी मेल निकलेगा उसे होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से शरीर स्वस्थ रहेगा।
- आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए होलिका की राख अपने घर ले आयें और उसे घर के कोने-कोने में छिड़क दें। इस उपाय से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव खत्म हो जाएगा साथ ही वास्तु दोष भी दूर होगा। इसके अलावा अगर घर में क्लेश या आर्थिक बाधाएं बनी रहती हैं तो वह दूर होंगी।
- ऐसी मान्यता है होलिका दहन की राख को माथे पर लगाने से 27 देवता संतुष्ट होते हैं। इस राख को लगाने का एक नियम है इसे हमेशा बाएं से दाएं की ओर लगाएं। कहते हैं ऐसा करने से जीवन के सभी रोग दूर होते हैं।
- होलिका की राख को घर लाकर एक पोटली में भरकर उसे घर की तिजोरी या जहां आप धन रखते हैं वहां रख दें। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन-धान्य में वृद्धि होती चली जाती है।
होलिका दहन के समय न करें ये गलतियां
होलिका दहन की पूजा करते समय अपने सिर पर दुपट्टा या रुमाल जरूर रख लें यानी सिंर ढकना जरूरी है। इसके अलावा इस दिन महिलाएं और लड़कियां अपने बाल बांधकर रखें। होलिका दहन के समय काला या फिर सफेद वस्त्र न पहनें। होलिका दहन स्वच्छ वस्त्र पहनकर करें।
