Hindu Nav Varsh 2026, Hindu New Year 2026 Date (हिंदू धर्म का नया साल कब है): भारतीय संस्कृति में हिंदू नववर्ष का विशेष महत्व माना जाता है। यह सिर्फ कैलेंडर का नया साल नहीं होता, बल्कि नई शुरुआत, नई ऊर्जा और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से माना जाता है। इस दिन से हिंदू कैलेंडर यानी विक्रम संवत का नया साल प्रारंभ होता है। इस दिन को देश में अलग-अलग नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जानते हैं 2026 में कब से होगी नए साल की शुरुआत?
हिंदू नववर्ष 2026 कब से शुरू है
साल 2026 में हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च से होगी। इस दिन से विक्रम संवत 2083 का आरंभ माना जाएगा। यह तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के रूप में जानी जाती है और इसे नव संवत्सर या हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। ये हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल के शुरुआत की तारीख भी मानी जाती है। इस साल विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होगी।
विक्रम संवत 2083 कब से आरंभ है
जैसा कि बताया गया है कि साल 2026 में हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च, दिन गुरुवार से होगी। इस तारीख से ही विक्रम संवत 2083 का आरंभ माना जाएगा। इसी तारीख से चैत्र नवरात्र आरंभ होंगे। साथ ही गुड़ी पड़वा 2026 भी इसी डेट को मनाया जाएगा।
हिंदू नव वर्ष का इतिहास क्या है?
हिंदू नव वर्ष का इतिहास हजारों साल पुराना माना जाता है और यह भारतीय संस्कृति, खगोल विज्ञान और धार्मिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। इसलिए हिंदू नववर्ष को सृष्टि के आरंभ का प्रतीक भी माना जाता है।
हिंदू नव वर्ष 2026 का आध्यात्मिक महत्व
हिंदू नववर्ष नई शुरुआत, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह चैत्र नवरात्रि के साथ शुरू होता है, जब नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दिन लोग पूजा-पाठ कर सुख, समृद्धि और नए संकल्पों के साथ जीवन की नई शुरुआत करते हैं।
