अध्यात्म

Unique Baby Boy Name: करने जा रहे बेटे की नामकरण? भगवान राम के इन नामों में से चुनें अपनी पसंद का नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 11:21 AM IST

Baby Boy Name Of Lord Ram: अगर आप अपने घर में पैदा हुए बच्चे का कुछ यूनीक नाम देख रहे हैं तो भगवान राम के इन प्रभावी नामों में से कोई एक चुन सकते हैं।

Image

Unique Baby Boy Name: करने जा रहे बेटे की नामकरण? भगवान राम के इन नामों में से चुनें अपनी पसंद का नाम

Baby Boy Name Of Lord Rama: "यथा नाम तथा गुण"। कहते हैं नाम का असर उसके गुण पर पड़ता है। ऐसे में हर कोई अपने बच्चे को एक अच्छा नाम देना चाहते हैं। वहीं, कई लोग तो भगवान के अवतार या उनके विशेष नाम पर ही अपने बेटे का नाम रख लेते हैं ताकि बच्चा उन्हीं के जैसा गुणवान बने। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं भगवान राम के कुछ विशेष नामों की लिस्ट जो मॉडर्न होने के साथ यूनीक भी लगेंगे।

Unique And Modern Baby Boy Names:

अवयुक्‍त : बेहद यूनीक नाम अवयुक्त का अर्थ है अच्‍छी समझ रखने वाला या बुद्धिमान व्‍यक्‍ति। बच्चे को यदि ये नाम दे दिया जाए तो आपका बच्चा बहुत तीव्र बुद्धि का होगा। वास्तव में यह नाम भगवान राम के अवतार श्री कृष्‍ण से जुड़ा है।

अथर्व : अगर नामकरण प्रक्रिया में आपके बेटे के नाम का पहला अक्षर 'अ' निकल रहा है, तो आप बेझिजक उसे अथर्व नाम दे सकते हैं। ये नाम काफी क्यूट होने के साथ मॉडर्न भी है। दरअसल, अथर्व नाम का सीधा संबंध वेदों के ज्ञाता से है। दरअसल यह नाम भगवान गणेश जी से भी जुड़ा हुआ है।

जैत्र : जैत्र भी आपके बेटे के लिए यूनीक नामों में से एक साबित हो सकता है। दरअसल, यह नाम भगवान राम का है। इसका अर्थ है- जीत या विजय का प्रतीक। आप चाहे तो शॉर्ट में इसे जय भी रख सकते हैं। इस नाम का मतलब भी जीत ही है।

शाश्वत: शाश्वत नाम भी औरों से थोड़ा हट के है। अगर आपको अपने बेटे का नाम 'श' अक्षर से रखना है तो आप शाश्‍वत नाम का चयन कर सकते हैं। शाश्‍वत नाम का अर्थ है- कभी ना खत्म होने वाला या जिसे कभी कोई मिटा नहीं सकता।

शूर : अपने बेटे का यूनीक और मॉडर्न नाम देने में शूर भी आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, भगवान राम के खास नामों में से एक है- शूर। साहसी, बहादुर और चतुर आदि इस नाम के अर्थ हैं। बता दें कि शूर 80 के दशक में एक फेमस नाम रहा है और आज भी यह नाम काफी पसंद किया जाता है।

लव : लव नाम का सीधा संबंध प्‍यार, प्रेम और स्‍नेह से है। दरअसल, यह नाम भगवान राम के पुत्र का है। इसे आप भी अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। वास्तव में लव नाम बहुत क्यूट, प्‍यारा और यूनीक है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article