Hartalika Teej 2025 (हरतालिका तीज की पूजा घर पर कैसे करें): हरतालिका तीज का व्रत हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। इस व्रत को शादीशुदा स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। ये काफी कठोर नियम वाला व्रत है, जिसमें पानी की एक बूंद भी नहीं पी जाती है। वैसे तो हरतालिका तीज की पूजा महिलाएं मंदिरों में या घर पर पंडित बुलाकर करती हैं। लेकिन अगर आप बाहर नहीं जा सकती हैं या घर पर पुरोहित या पंडित भी नहीं आ सकते हैं तो घर पर ही पूजा कर लें। घर पर हरतालिका तीज की पूजा करने के लिए आप यहां से सामग्री लिस्ट, विधि और नियम जानें।
हरतालिका तीज पूजा सामग्री (Hartalika Teej Puja Samagri)-
- मिट्टी की शिव-पार्वती प्रतिमा
- पूजा चौकी
- पीला कपड़ा
- कलश
- अक्षत
- हल्दी
- कुमकुम
- रोली
- फूल
- बिल्वपत्र
- चुनरी
- दीपक
- घी
- अगरबत्ती
- खजूर-पड़किया
- पान-सुपारी
- लौंग
- इलायची
- पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
- लोटा
- व्रत कथा की किताब
- फूलमाला
- मौली
- तुलसी
- सोलह श्रृंगार सामग्री
घर पर हरतालिका तीज की पूजा कैसे करें? (Hartalika Teej Puja At Home)-
- स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान शिव-पार्वती का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
- पूजा स्थान को स्वच्छ करें और रंगोली बनाएं।
- एक लकड़ी के पाटे पर लाल/पीला कपड़ा बिछाएं।
- उस पर मिट्टी या धातु की शिव-पार्वती की मूर्ति/चित्र स्थापित करें।
- एक कलश में जल, सुपारी, आम के पत्ते और नारियल रखें।
- कलश को देवी शक्ति का प्रतीक मानकर पूजें।
- शिव-पार्वती की मूर्ति/चित्र को जल से स्नान कराएं, चंदन, अक्षत, पुष्प, वस्त्र, माला अर्पित करें।
- सिन्दूर, बिंदी, चूड़ी, मेहंदी आदि चढ़ाएं।
- दीपक जलाकर धूप दिखाएं।
- हरतालिका तीज व्रत कथा सुनें और आरती करें।
हरतालिका तीज व्रत नियम (Hartalika Teej Niyam)-
हरतालिका तीज के कुछ खास नियम होते हैं, जैसे कि व्रती महिला दिनभर बिना अन्न-जल के उपवास रखती है। रात्रि में भी कुछ नहीं खाया या पिया जाता है। इस दिन मन, वचन और कर्म से पवित्रता बनाए रखें। पूजा में बैठने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। विवाहिता महिलाएं संपूर्ण सोलह श्रृंगार करके पूजन करें। पूजा में बासी या मुरझाए फूल न चढ़ाएं। व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद गंगाजल या शुद्ध जल पीकर करें।
