अध्यात्म

Modi Ji Birthday 2024: इस राशि और नक्षत्र के हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शनि की है विशेष कृपा, जीवन में कभी असफल नहीं होते ऐसे लोग

Happy Birthday Modi Ji In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। इनका जन्म 17 सितंबर 1950 में हुआ था। ज्योतिष अनुसार मोदी जी पर कर्मफल दाता शनि देव का विशेष प्रभाव है। जिन पर शनि की कृपा रहती है ऐसे लोग जीवन में कुछ बड़ा करते हैं। चलिए जानते हैं किस राशि और नक्षत्र के हैं प्रधानमंत्री मोदी।

Image

Happy Birthday Modi Ji In Hindi

Happy Birthday Modi Ji In Hindi: 17 सितंबर 1950 में जन्मे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि के जातक हैं। अनुराधा नक्षत्र शनि देव के अंतर्गत आता है तो वहीं वृश्चिक राशि का संबंध मंगल देव से है। ज्योतिष कि मानें तो इस राशि और नक्षत्र के लोग अत्याधिक मेहनती, बुद्धिमान, आत्मविश्वास से भरपूर और आध्यात्मिक होते हैं। इनके अंदर कठिन से कठिन परिस्थितियों से पार निकलने का कौशल होता है। ये जल्दी से घबराते नहीं हैं। इसलिए लाइफ में ऊंचाइयां हासिल करते हैं। पीएम मोदी के व्यक्तित्व में ये सभी गुण बखूबी देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं कैसे होते हैं अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में जन्मे लोग।

अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में जन्म लेने वाले लोग कम उम्र में ही कमाना शुरू कर देते हैं। इन्हें किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं होता इसलिए ये हर काम खुद से ही सीखने का प्रयास करते हैं। इन्हें जीवन में कई संघर्षों का सामना करना पड़ता है लेकिन ये कभी हार नहीं मानते। ये कड़ी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करके ही रहते हैं। ये लाइफ में कुछ ऐसा काम करते हैं जिससे दुनिया में इनका खूब नाम होता है।

इस राशि और नक्षत्र में जन्मे लोग स्पष्टवादी होते हैं। इनके मन में जो आता है कह देते हैं। चाहे वो बात किसी को बुरी ही क्यों न लग जाए। यही वजह है कि इनके लाइफ में काफी दुश्मन बन जाते हैं। लेकिन शनि और मंगल की विशेष कृपा इन पर रहने के कारण कोई इनका बाल भी बांका नहीं कर पाता। ऐसे लोग अपने शत्रुओं पर हमेशा हावी रहते हैं। इसके अलावा इनके अंदर एक गुण ये भी होता है कि ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं।

अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में जन्मे लोग अपने माता-पिता के काफी करीब होते हैं। ये बड़ों का काफी सम्मान करते हैं। ये मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इनके व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये बोलने-चालने में काफी अच्छे होते हैं। इनकी बातों को लोग फॉलो करते हैं। ये जिस काम में हाथ डालते हैं उसमें सफलता पाते हैं। इनके जीवन का यही सिद्धांत होता है कि कर्म ही पूजा है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article