अध्यात्म

बेहद तेज दिमाग के और लोगों के दिलों पर राज करते हैं मूलांक 2 के जातक, Amitabh Bachchan का भी यही है मूलांक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:55 PM IST

Numerology: मूलांक 2 के जातक मेहनती, तेज दिमाग के और दूसरों का दिल जीतने में माहिर माने जाते हैं। मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का भी जन्म मूलांक यही है।

Image

Amitabh Bachchan Birthday: मूलांक 2 के जातक हैं अमिताभ बच्चन।

KEY HIGHLIGHTS
  • मूलांक 2 के जातक सरल स्वभाव के और दूसरों का दिल जीतने में माहिर माने जाते हैं।
  • मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा होता है। ये लोग दूसरों के मन की बात तुरंत ही जान लेते हैं।
  • इस मूलांक के लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। लाइफ में खूब सम्मान पाते हैं।

Amitabh Bachchan Birthday Special: ज्योतिष की तरह ही आप अंक शास्त्र की मदद से भी किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, जन्म की तारीख का जीवन में बहुत ही अधिक महत्व होता है। व्यक्ति की जन्म तारीख के जोड़ से ही व्यक्ति का मूलांक बनता है। मूलांक से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 2 के बारे में। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन भी इस मूलांक के जातक हैं। जिन लोगों की बर्थ डेट 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 माना जाता है। जानिए कैसे होते हैं इस मूलांक के लोग।

दिमाग के होते हैं तेज: अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 के जातक तेज दिमाग के और मन के धनी होते हैं। यही वजह है कि ये बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल साबित होते हैं। ये लोग दूसरों से ज्यादा सम्मान पाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये किसी भी विपरीत परिस्थितियों में घबराते नहीं हैं बल्कि उसका समाधान निकालने की कोशिश करते हैं।

धन जोड़ने में होते हैं माहिर: इस मूलांक के जातक धन जमा करने में माहिर माने जाते हैं। ये बेफिजूल में पैसा खर्च नहीं करते। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये धन कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं। ये अत्याधिक मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। जिस वजह से ये नौकरी और बिजनेस दोनों में ही सफलता हासिल करते हैं।

इन क्षेत्रों में मिलती है सफलता: अच्छी छवि और मृदु-भाषी के कारण इनके अंदर राजनेता बनने के गुण होते हैं। वहीं इस मूलांक के जातक क्रिएटिविटी से जुड़े कार्यों में भी काफी प्रसिद्धि हासिल करते हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी भी होते हैं। ये संगीत, कला, गायन, लेखन आदि क्षेत्रों में भी अच्छा करते हैं। इसके अलावा इस मूलांक के जातकों को कृषि कार्य, न्याय, नहर विभाग, दूध और पानी से जुड़े काम, तरल पदार्थों या दवाओं से जुड़े काम, शिक्षा विभाग, बैंक और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यों से अच्छा लाभ मिलता है।

दूसरों को सम्मोहित करने की होती है कला: इस मूलांक के जातक प्रेम और सौंदर्य के क्षेत्र में महारथी कहे जा सकते हैं। दूसरों को सम्मोहित करने की इनमें अद्भुत कला होती है। इनकी बोली काफी आकर्षक होती है। किसी भी व्यक्ति को तुरंत ही अपना बना लेते हैं। ये लोग दूसरों के मन की बात जानने में भी प्रवीण होते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article