अध्यात्म

पिता के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं इन राशियों की लड़कियां, मां लक्ष्मी की रहती है कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 01:39 PM IST

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार 12 राशियों में से 3 ऐसी राशियां हैं जिसमें जन्मी लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

ज्योतिष अनुसार किन 3 राशियों की लड़कियां मानी जाती है भाग्यशाली?

Lucky Girls According Zodiac sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि के लोगों का स्वभाव अलग-अलग होता है किसी में कुछ खूबी होती है तो किसी में कुछ। आज यहां हम 3 ऐसी राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनमें जन्मी लड़कियां अपने पिता के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये लड़कियां जहां रहती हैं वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। जानिए ये किन राशियों की लड़कियां हैं।

मेष राशि- इस राशि की लड़कियों की किस्मत काफी तेज मानी जाती हैं। ये मेहनती होती हैं। किसी भी कार्य में सफलता पाकर ही दम लेती हैं। ये साहसी, बुद्धिमान और निडर होती हैं। दिल की साफ मानी जाती हैं। इनके मन में जो आता है ये कह देती हैं। इन पर मंगल का विशेष प्रभाव होता है। इन्हें हर जगह मान-सम्मान मिलता है। पिता के लिए ये बहुत भाग्य शाली मानी जाती है। इनके जन्म के बाद से ही इनके घर-परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है।

कर्क राशि- इस राशि की लड़कियां काफी गुणवान मानी जाती हैं। ये पारिवारिक होती हैं। हर समय अपने परिवार की खुशियों के बारे में सोचती रहती हैं। ये बातचीत में माहिर होती हैं। किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती हैं। ये अपने साथ-साथ अपने पिता और पति के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

सिंह राशि- इस राशि की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। जिस घर में इनका जन्म होता है वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये अपने पिता के लिए काफी लकी साबित होती हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके पिता को करियर में जबरदस्त तरक्की मिलने लगती है। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है। ये मेहनती होती हैं और लाइफ में अपने दम पर कुछ करना चाहती हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article