अध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर किसकी पूजा होती है, गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा कैसे करें, क्या है सही तरीका

Guru Purnima par guru ko kaise naman karein: 10 जुलाई 2025 को गुरुवार के दिन गुरु पूर्णिमा का महापर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व गुरुओं को समर्पित है जो हमें जीवन की राह दिखाते हैं। जानें गुरु पूर्णिमा पर गुरु को नमन कैसे करें और क्या है गुरु को सम्मान देने का सही तरीका।

Image

गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा कैसे करें (Pic: Canva)

Guru Purnima par guru ko kaise naman karein: हर साल की आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा का एक विशेष महत्व ये भी है कि ये महाभारत ग्रंथ की रचना करने वाले महर्षि वेद व्यास की जन्म तिथि भी है। इस वजह से कई जगहों पर इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। गुरु पूर्णिमाका पर्व गुरुओं की पूजा करने, उनको नमन करने और उनको सम्मान देने का है। यहां जानें इसके बारे में।

गुरु को प्रणाम कैसे करें

गुरु पूर्णिमा पर गुरु का आशीर्वाद पाने का भारतीय परंपरा से जुड़ा तरीका है उनके चरण स्पर्श करना। इस दिन आप अपने गुरु से मिलें और उनके चरण जरूर छुएं।

गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा कैसे करें

गुरु के आगे दीप जलाएं। उनके चरणों में पुष्प अर्पित करें और गुरु स्तोत्र या फिर गुरु मंत्र का जाप करें। गुरु पूजा मंत्र इस प्रकार है :

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः,

गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।

अगर आप गुरु से प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिल पा रहे हैं तो गुरु की तस्वीर या उनके किसी प्रतीक की भी पूजा की जा सकती है। अगर आपके गुरु कहीं दूर हैं तो उनको शुभकामना संदेश भेजकर अपनी कृतज्ञता जरूर प्रकट करें।

गुरु पूर्णिमा पर गुरु को सम्मान कैसे दें

आपके गुरु के लिए सच्ची भक्ति और सच्चा सम्मान यही है कि आप उनकी दिखाई सही राह पर लें और उनकी सीख को जीवन में लागू करें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article