अध्यात्म

Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु पर्व 2023 में कब है, यहां पढ़ें गुरु नानक जी के अनमोल विचार

Guru Nanak Jayanti 2023 Date (गुरु पर्व कब है 2023 में): गुरु नानक जयंती का पर्व सिख धर्म के पहले गुरु - गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाते हैं। यहां नोट करें गुरु पर्व 2023 की डेट इन इंडिया।

Image

Guru Nanak Jayanti 2023 Date

Guru Nanak Jayanti 2023 Date (गुरु पर्व कब है 2023 में): गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व भी कहा जाता है। इसे प्रकाशोत्सव या फिर प्रकाश पर्व भी कहते हैं। इस दिन सिख धर्म की स्थापना करने वाले पहले गुरु गुरु नानक जी का जन्म हुआ था। यह पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस पर्व को पूरे देश में उल्लास और आस्था के साथ मनाते हैं।

Guru Nanak Jayanti 2023 Date

गुरु नानक जयंती 2023 की डेट 27 नवंबर, दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इसी दिन सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक जी का जन्म हुआ था। उनका जन्म तलवंडी में हुआ था जो कि अब पाकिस्तान में है।

गुरु पर्व क्यों मनाया जाता है

गुरु पर्व यानी प्रकाशोत्सव यानी गुरु नानक जयंती पूरे विश्व में आस्था और श्रद्धा के साथ गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के मौके पर मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों में पाठ होता है और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चर्चा की जाती है। उन्होंने ही इक ओंकार का ज्ञान दुनिया को दिया था जिसका अर्थ है कि ईश्वर एक है और यही परम सत्य है।

गुरु नानक जी के अनमोल विचार

  • इक ओंकार यानी ईश्वर एक है। ईश्वर की उपासना करो, वह हर जगह और हर प्राणी मात्र में मौजूद है।
  • इंसान से प्रेम करो। आपस में भाईचारा रखो। ढकोसलों पर नहीं अच्छे कर्मों पर विश्वास करो।
  • हमेशा प्रसन्न चित्त रहना चाहिए। तनाव और चिंता को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए।
  • सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए, कमाई मेहनत की होनी चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
  • कभी भी किसी का हक नहीं छीनना चाहिए और धन कभी विवेक पर हावी नहीं होना चाहिए।

गुरु नानक जी के विचार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले थे। उनकी बाणी जीवन जीने का सही मार्ग दिखाती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article