Grahan 2024 Date And Time : ग्रहण को धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व है। ग्रहणों का प्रभाव पूरे विश्व पर पड़ता है। भारत में ग्रहण को धार्मिक नजरिये से भी देखा जाता है। यूं तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में ग्रहणों को लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इस कारण ग्रहण में बहुत से काम करने की मनाही होती है। साल 2024 में कब लगेगा ग्रहण। इस साल पूरे 5 ग्रहण लगने वाले हैं। आइए जानते हैं उनके डेट के बारे में।
2024 सूर्य ग्रहण
2024 का पहला सूर्य ग्रहण सोमवार, 8 अप्रैल 2024 को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी दक्षिण अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक और आर्कटिक जैसे क्षेत्रों में देखा जाएगा। 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका के अधिकांश भाग इस वर्ष अपने दूसरे सूर्य ग्रहण का अनुभव करेंगे। ये सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा।
2024 चंद्र ग्रहण
साल 2024 में 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को पड़ने वाला है। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसके साथ 2024 का आखिरी ग्रहण और चंद्र ग्रहण 17 अक्टूबर को पड़ेगा।
