अध्यात्म

Gopashtami 2023 Date: कब है गोपाष्टमी,जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Gopashtami 2023 Date: कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन गोपाष्टमी मनाई जाती है। इस पर्व को मनाने की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। इस गौ माता की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं कब है गोपाष्टमी, शुभ मुहूर्त और महत्व। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Gopashtami 2023 Date

Gopashtami 2023 Date: कार्तिक माह को हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और सर्वोत्तम माह माना जाता है। इस महीने में गोपाष्टमी सहित कई महत्वपूर्ण उपवास और त्योहार मनाए जाते हैं। पंचांग के अनुसार गोपाष्टमी का त्योहार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व गाय माता को समर्पित है। इस पर्व को मनाने की शुरुआत द्वापर से हुई थी। गाय गौ भागवान श्री कृष्ण को बेहद ही प्रिय है। आइए जानते हैं कब है गोपाष्टमी तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

Gopashtami 2023 Date (गोपाष्टमी तिथि)

गोपाष्टमी का त्योहार 20 नवंबर 2023 को होगा। पंचांग के अनुसार यह त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष अष्टमी तिथि सोमवार, 20 नवंबर, 2023 को सुबह 5:21 बजे शुरू होगी और मंगलवार, 21 नवंबर, 2023 को सुबह 3:18 बजे समाप्त होगी। ऐसे में गोपाष्टमी 20 नवंबर को मनाई जाएगी।

Gopashtami 2023 Importance (गोपाष्टमी महत्व)

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय पशु माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गाय में 36 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। श्रीमद्भागवत गीता में गाय के बारे में लिखा है: “जब देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन हुआ, तो 14 रत्न निकले, जिनमें कामधेनु गाय भी शामिल थी। कामधेनु पवित्र थी इसलिए ऋषि-मुनि उसे अपने पास रखते थे।श्रीमद्भागवत गीता में उल्लेख है कि भगवान श्रीकृष्ण बचपन में गायों के साथ खेलते थे और गायों की सेवा भी करते थे। उन्हें गायों से बहुत प्यार था। गोपाष्टमी पर गायों की पूजा करने से सौभाग्य, सुख और समृद्धि आती है। कहा जाता है कि इस दिन गाय और बछड़ों की भी पूजा की जाती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article