Gopashtami 2022: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टी का त्योहार मनाए जाने की परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने गोपाष्टमी पर ही गौ-चारण यानी गायों को चराना शुरू किया था। चूंकि श्रीकृष्ण स्वंय गायों की सेवा करते थे, इसलिए इस दिन गौ सेवा का विशेष महत्व बताया गया है। इस साल गोपाष्टमी का त्योहार 01 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। गोपाष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद आपको मिल सकता है। आइए आपको इन चमत्कारी उपायों के बारे में बताते हैं।
जानिए गोपाष्टमी के चमत्कारी उपाय
गाय को चारा खिलाएं-गोपाष्टमी के दिन गाय या गाय के बछड़े को हरा चारा खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।
गाय की परिक्रमा-
गोपाष्टमी के त्योहार पर भगवान श्रीकृष्ण को याद करते हुए गाय की परिक्रमा करने से भी इंसान का भाग्योदय होता है। भगवान कृष्ण के मंत्रों का उच्चारण करते हुए भी आप गाय की परिक्रमा कर सकते हैं।
गाय के चरणों की धूल-
गोपाष्टमी के शुभ पर्व पर गाय के चरणों की धूल से माथे पर तिलक लगाने से इंसान की किस्मत चमकती है। इस दिन सूर्यास्त के समय गाय की पूजा के बाद उन्हें दण्डवत् प्रणाम करना चाहिए।
ग्वालों का तिलक-
गोपाष्टमी के दिन व्रत-उपवास करने वालों को ग्वालों का तिलक करके उन्हें दान-दक्षिणा देनी चाहिए। आप उन्हें कोई भी सफेद या हरे रंग की चीज दान कर सकते हैं। संतान की उन्नति के लिए ये उपाय बहुत ही उत्तम होता है।
गाय की प्रतिमा-
गोपाष्टमी के दिन घर में गाय की छोटी सी मूर्ति या प्रतिमा लाना भी बहुत शुभ होता है। ऐसा कहते हैं कि जिस घर में गाय कि प्रतिमा होती हैं, वहां अन्न-धन की कभी कमी नहीं आती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
