अध्यात्म

बेहद खुशकिस्मत मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, महालक्ष्मी की इन पर रहती है विशेष कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 05:16 PM IST

Name Astrology: जानें नाम ज्योतिष अनुसार किन अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं।

Image

नाम ज्योतिष अनुसार इन 4 नाम की लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आजीवन बनी रहती है।

कहते हैं नाम का पहला अक्षर किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई राज खोल देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार रखा होता है। बता दें जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है वही व्यक्ति की जन्म राशि कहलाती है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां खुशकिस्मत मानी जाती हैं।

D लेटर- जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनका दिल साफ होता है। ये अपने मन में कुछ नहीं रखती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। महा लक्ष्मी की कृपा से इन्हें लाइफ में सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।

L लेटर- इस अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो ऊंची किस्मत वाली मानी जाती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसे हर हालत में पूरा करके ही दम लेती हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। महालक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।

M लेटर- इस अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। इन्हीं दो गुणों की वजह से ये हर काम में सफलता पाती हैं। ये लाइफ में खूब नाम और पैसा कमाती हैं। ये एक खुशहाल और समृद्ध जीवन जीती हैं। इन्हें लाइफ में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।

P लेटर- जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो भाग्यशाली होती हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनसें किसी का दुख देखा नहीं जाता और ये तुरंत ही मदद करने के लिए तैयार हो जाती हैं। ये मेहनत करके लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं। मां लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा रहती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article