Ganga Saptami 2024 Date, Time, Puja Vidhi And Significance In Hindi: गंगा सप्तमी या गंगा जयंती का दिन बेहद ही शुभ और पवित्र माना जाता है। कहते हैं इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा इस दिन दान-पुण्य के कार्य करना भी अत्यंत शुभ फलदायी होता है। अगर गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में स्नान कर पाना संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करें। अब जानिए 2024 में गंगा जयंती कब मनाई जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
गंगा सप्तमी 2024 डेट और टाइम (Ganga Saptami 2024 Date And Time)
गंगा सप्तमी 14 मई 2024 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन मध्याह्न मूहूर्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। सप्तमी तिथि का प्रारम्भ 14मई 2024 को 02:50 AM से होगा और इसकी समाप्ति 15 मई की सुबह 04:19 AM पर होगी।गंगा सप्तमी पूजा विधि (Ganga Saptami Puja Vidhi)
- इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर गंगा नदी में पवित्र स्नान करें। तभी शुभ फल प्राप्त होगा।
- यदि गंगा नदी में स्नान न कर पाएं तो अपने घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें।
- इसके बाद मां गंगा की विधिवत पूजा करें।
- इसके बाद घर के मंदिर में मौजूद भगवान की मूर्तियों का गंगा जल से अभिषेक करें।
- इसके बाद मां गंगा का ध्यान करते हुए फूल चढ़ाएं।
- फिर विधि विधान मां गंगा की आरती करें।
- इस दिन दीपदान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। इसके लिए आप घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
- अंत में गायत्री मंत्र का जाप करें।
गंगा सप्तमी का महत्व (Ganga Saptami Ka Mahatva)
कहा जाता है कि गंगा सप्तमी या गंगा जयंती के दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन दान-पुण्य के कार्य करने का विशेष महत्व होता है। कहते हैं इससे मनुष्यों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से मंगल दोष व अन्य दोषों से भी राहत मिल जाती है।
