अध्यात्म

Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, यहां नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

Ganga Saptami 2024 Date (कब है गंगा सप्तमी): गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की पूजा का विधान है। इस दिन गंगा स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार गंगा सप्तमी कब मनाया जाएगा ये पर्व और क्या है इसका महत्व।

Image

Ganga Saptami 2024 Date

Ganga Saptami 2024 Date: गंगा सप्तमी का त्योहार मां गंगा को समर्पित है। यह पर्व हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करने के लिए साधक दूर- दूर से आते हैं। ऐसा माना जाता है कि गंगा स्नान करने से साधक को हर प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। मां गंगा को पापहारिणी माना गया है। इनके पवित्र जल में डुबकी लगाने के बाद सारे पाप धुल जाते हैं। गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करने से मंगल दोष से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी। यहां नोट करें डेट और महत्व।

Ganga Saptami 2024 Date (गंगा सप्तमी डेट 2024)

गंगा सप्तमी का पर्व हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 14 मई 2024 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा का पुनर्जन्म हुआ था। इस दिन मां गंगा के घाट पर उनकी विधिवत पूजा करनी चाहिए।

Ganga Saptami 2024 Shubh Muhurat (गंगा सप्तमी 2024 शुभ मुहूर्त)

इस साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 14 मई सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर होगी। इसके साथ ही इस तिथि का समापन 15 मई को सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर होगा। ऐसे में ये पर्व 14 मई को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त 10 बजकर 56 मिनट से लेकर 1 बजकर 40 मिनट पर रहेगा।

Ganga Saptami 2024 Puja Vidhi (गंगा सप्तमी पूजा विधि 2024)

  • गंगा सप्तमी के दिन सुबह उठकर गंगा स्नान करें। यदि ये संभव ना हो तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलकर नहाए।
  • उसके बाद मंदिर में चौकी पर मां गंगा की प्रतिमा स्थापित करें।
  • फिर मां गंगा को अक्षत., चंदन और फूल अर्पित करें।
  • इस दिन घी का दीपक जलाकर मां गंगा की आरती करें।
  • अंत में भोग लगाएं और सब में बांटे।
  • इस दिन गंगा घाट पर मां गंगा की आरती करना भी शुभ होता है।

Ganga Saptami Importance (गंगा सप्तमी महत्व)

हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी के त्योहार का बहुत ही महत्व है। इस दिन मां गंगा की पूजा करने से साधक को धन, वैभव की प्राप्ति होती है। इस दिन गंगा स्नना करने से साधक को हर प्रकार के पाप से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही रोग और दोष भी दूर होते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ... और देखें

End of Article