अध्यात्म

गणेश चतुर्थी व्रत कब खोला जाएगा, जानें गणेश चतुर्थी व्रत 2025 पारण समय, गणेश चतुर्थी व्रत का उद्यापन कब करें

Ganesh Chaturthi Paran samay or Time 2025 (गणेश चतुर्थी व्रत 2025 पारण समय): 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा गया है। यहां आप जान सकते हैं कि गणेश चतुर्थी व्रत कब खोला जाएगा। गणेश चतुर्थी व्रत का उद्यापन कब करें। गणेश चतुर्थी व्रत 2025 का पारण कब होगा।

Image

गणेश चतुर्थी पारण टाइम 2025 (Pic: Canva)

Ganesh Chaturthi Paran samay or Time 2025 (गणेश चतुर्थी व्रत 2025 पारण समय): 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का व्रत है। इस दिन गणपति की स्थापना के लिए भक्तों ने व्रत भी रखा है। जान लें कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी आती है जिसे गणपति के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। अब सवाल ये है कि गणेश चतुर्थी का व्रत कब खोला जाता है। गणेश चतुर्थी व्रत 2025 का पारण कब है।

गणेश चतुर्थी पारण समय 2025

गणेश चतुर्थी 2025 में 27 अगस्त (बुधवार) को है। यह चतुर्थी तिथि 26 अगस्त दोपहर 1:54 बजे से प्रारंभ होकर 27 अगस्त दोपहर 3:44 बजे तक रही। गणेश चतुर्थी व्रत का पारण चतुर्थी तिथि के समाप्त होने और पंचमी तिथि लगने पर किया जाता है। भादो शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 27 अगस्त 2025 की दोपहर 3:44 बजे से आरंभ हो गई है तो आज यानी 27 अगस्त को ही गणेश चतुर्थी का पारण किया जा सकता है।

हालांकि जो लोग उदया तिथि के अनुसार चलते हैं, वो गणेश चतुर्थी के व्रत का पारण कल यानी 28 अगस्त को भी कर सकते हैं। इसके लिए सुबह सूर्योदय के बाद का समय उचित रहेगा। 28 अगस्त सुबह 5:57 AM के बाद पारण कर सकते हैं। इससे पहले अमृत जो कि मध्यरात्रि 1:37 AM से 3:24 AM तक रहेगा भी गणेश चतुर्थी व्रत पारण के लिए अत्यंत शुभ है।

गणेश चतुर्थी व्रत कैसे खोलें, गणेश चतुर्थी व्रत का पारण कैसे करें

सबसे पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा का संकल्प लें। गणेश जी को स्नान कराने के बाद फूल, दूर्वा, मोदक, लड्डू और लाल चंदन चढ़ाएं। मंत्र या स्तुति पढ़ें। दीपक जलाकर गणपति की आरती करें। गणपति को मोदक, लड्डू, फल और पंचमेवा चढ़ाएं। फिर इस प्रसाद को बांटकर ब्राह्मण और छोटी कन्याओं को दक्षिणा दें। प्रसाद और फलाहार ग्रहण करके व्रत समाप्त करें। उसके बाद सामान्य भोजन कर सकते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article