Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। ये पर्व हर साल बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन से ही गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस दिन से लेकर अनंत चतुर्थी तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान पूरे विधि- विधान के गणेश जी की पूजा की जाती है। इस पूरे 10 दिन तक बप्पा धरती लोक पर आते हैं और अपने साधक पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी की पूजा करने से और उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से परिवार में सुख, समृद्धि आती है। आइए यहां देखें बप्पा को लगाएं जानें वाले भोग की लिस्ट।
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi (गणेश चतुर्थी भोग लिस्ट)
इमरती का भोग
गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को आप इमरती का भोग लगा सकते हैं। इमरती का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। इसे आप घर में भी बना सकते हैं या मिठाई की दुकान से खरीद कर ला सकते हैं।
मोदक का भोग
मोदक बप्पा को बहुत ही प्रिय है। गणेश चतुर्थी के दिन आप भगवान गणेश को मोदक का भोग जरूर लगाएं। इस भोग लगाने से बप्पा की कृपा सदा आप पर बनी रहेगी।
पंचामृत का भोग
पंचामृत के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है, इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा के समय पंचामृत का भोग जरूर लगाएं। पंचामृत का भोग सबसे उत्तम भोग में से एक माना जाता है।
वरण भात
गणेश चतुर्थी की पूजा खासतौर पर महाराष्ट्र में की जाती है, इस कारण इस दिन महाराष्ट्र के लोग बप्पा को वरण भात का भोग जरूर लगाते हैं। वरण भात को तूर की दाल से साथ बनाकर भात के साथ बनाकर बप्पा को परोसा जाता है।
शंकरपाली
गणेश चतुर्थी के खास मौके पर भगवान गणपति को शंकरपाली का शक्कर पारे का भोग भी लगा सकते हैं। ये मीठा और नमकीन दोनो होता है। इसको आप अपने घर पर आसानी से बप्पा के भोग के लिए बना सकते हैं।
झुंका का भोग
झुंका का खासौतर गणेश उत्सव के दौरान ही बनाई जाती है। इस भोग को भी बप्पा के भोग में विशेषतौर पर शामिल किया जाता है। यह नमकीन डिश होती है। इसको बेसन से बनाया जाता है और बप्पा को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।
