नैना यादव रिपोर्ट
शेखावाटी के इतिहास में पहली बार आज सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर सीकर शहर में 2700 किलो के रोटे का महाभोग बालाजी को लगाया गया। देवीपुरा
सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर में जहां 24 घंटे अखंड धार्मिक कार्यक्रम आयोजन हो रहे हैं तो वही महाभोग के बाद मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का
आना जारी रहा। इस महाभोग से करीब 25 हजार भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। यह शेखावटी का ऐतिहासिक व धार्मिक आयोजन है जहां 27 सो किलो रोटे का महा भोग लगाया गया है। बालाजी के महाभोग के समय शहर देश और प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना की गईं।
इस अवसर पर बालाजी ट्रस्ट मंदिर के महंत ओम प्रकाश शर्मा ने कहा 'कि हमारा मुख्य मकसद है कि शहर देश और प्रदेश में हमेशा खुशहाली रहे। देश विकास के पथ पर आगे बढ़े। इस महा भोग का प्रसाद करीब 25 हजार श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। सुबह से ही बालाजी मंदिर परिसर में भक्तों का आना लगातार जारी है और आज मंदिर परिसर में 2 दिनों से लगातार धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। बालाजी महाराज की कृपा रही जिसकी वजह से इतना बडा आयोजन हो सका। बालाजी महाराज की कृपा से सभी लोग खुश रहेंगे और हमेशा देश में खुशहाली का माहौल रहेगा।
हमने बालाजी महाराज से प्रार्थना की है कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में खुशियां मिले। महाभोग की सिकाई भिलाई एवं पूरा देखरेख का कार्यक्रम जोधपुर के संत श्री राम दास जी महाराज पूनासर बापजी के सानिध्य में हुआ। इस महा आयोजन में सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई थी कि वह इस आयोजन में आकर बालाजी महाराज का प्रसाद ग्रहण करें।'
