अध्यात्म

Chanakya Niti: इन तीन पक्षियों में छुपा है सफलता का गुण, अपना लिया तो कामयाबी पक्‍की

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 11:01 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने अपने नीति शास्‍त्र में सफलता प्राप्‍त करने के कई सूत्र बताए हें। आचार्य कहते हैं कि मनुष्‍य को सफलता हासिल करने के लिए दूसरे जीवों के गुणों को भी अपनाना चाहिए। कई ऐसे पक्षी हैं, जो सफलता प्राप्‍त करने की बड़ी सीख देते हैं। आचार्य चाणक्‍य ने ऐसे ही तीन पक्षियों का जिक्र करते हुए उनके गुणों के बारे में बताया है।

Image

सफलता पाने के खास गुण सिखाते हैं ये पक्षी, कामयाबी पक्‍की

KEY HIGHLIGHTS
  • कौआ हमें देता है हर समय सतर्क और सावधान रहने की सीख
  • बगुला से इंसान को मिलती है अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण की सीख
  • मुर्गे देता है मुश्किल समय का डटकर मुकाबला करने की सीख

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्‍य नीति जीवन के हर मोड़ पर लोगों का मार्गदर्शन करने का काम करती है। यह हमें जीवन जीने का सलीका बताने के साथ असफलता को सफलता में बदलने का उपाय भी बताती है। आचार्य चाणक्‍य अपने अनमोल विचार को इस नीतिशास्‍त्र में ही पिरोया है। आचार्य कहते हैं कि जीवन आसान नहीं होता है। मनुष्‍य को हर परिस्‍थति का सामना कर आगे बढ़ना का लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। अगर कोई व्‍यक्तिअपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है तो वह दूसरे जीवों से भी बहुत कुछ सीख सकता है। कई ऐसे पक्षी हैं जो जीवन का सही मार्गदर्शन करते हैं। इनकें खास गुणों से प्रेरणा लेकर बड़ी से बड़ी समस्‍या को भी आसानी से पार पाया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने ऐसे ही तीन पक्षियों का जिक्र किया है।

1. कौआ

आचार्य चाणक्‍य ने कौओ को बेहद चालाक और समझदार पक्षी बताया है। आचार्य कहते हैं कि जिस तरह से एक कौआ हर समय सतर्क और सावधान रहता है, उसी तरह मनुष्‍य को भी हमेशा सावधान रहना चाहिए। कौआ अपने कार्य में सफलता हासिल करने के लिए बिना भयभीत हुए पूरे इच्छाशक्ति के साथ लगातार प्रयास करता रहता है और सफलता प्राप्‍त करता है। इस गुण को अपनाकर मनुष्‍य भी सफल हो सकता है।

2. बगुला

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार, मनुष्‍य को अपनी सभी इंद्रियों पर बगुले की तरह ही नियंत्रण होना चाहिए। अगर व्‍यक्ति का खुद की इंद्रियों पर ही संयम नहीं होगा तो वह कभी भी किसी भी कार्य में सफल नहीं हो पाएगा। एक बगुला भोजन की तलाश में जिस तरह से घंटो अपना ध्‍यान केंद्रित कर एक ही जगह पर खड़ा रहता है। उस इच्‍छा शक्ति और क्षमता के अनुसार किसी भी कार्य को करने पर सफलता जरूर मिलती है।

3. मुर्गा

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान को एक मुर्गे भी बहुत बड़ा ज्ञान देता है। मुर्गा जिस तरह हमेशा सूर्योदय से पहले उठता है, उसी तरह इंसान को भी सुबह जल्‍दी उठना चाहिए। इसके अलावा मुर्गे इंसानों को अपने हक के लिए डटकर मुश्किलों का सामना करने की सीख भी देता है। मुर्गा के इन खास गुणों से असफलता को भी सफलता में बदला जा सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article