अध्यात्म

Ganesh Chalisa Vidhi: इस विधि से करें गणेश चालीसा का पाठ, धन धान्य की नहीं होगी कमी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 09:00 AM IST

Ganesh Chalisa: भगवान गणेश को हिन्‍दू धर्म में प्रथम देवता माना गाया है। सभी शुभ और मांगलिक कार्य का पहला निमंत्रण भगवान गणेश को ही दिया जाता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विधि पूवर्क गणेश चालीसा का पाठ करने से जीवन के सभी कष्‍ट और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Image

बुधवार को इस विधि से करें गणेश चालीसा का पाठ, खत्‍म हो जाएंगे कष्‍ट

KEY HIGHLIGHTS
  • हिन्‍दू धर्म में भगवान गणेश को माना गया हैं प्रथम पूजनीय
  • सभी शुभ और मांगलिक कार्य का पहला निमंत्रण गणपति को
  • बुधवार के दिन गणेश चालिस के पाठ से मिलता है विशेष फल

Ganesh Chalisa: हिन्‍दू धर्म में किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य का पहला निमंत्रण भगवान गणेश को दिया जाता है। जिससे सभी शुभ कार्य निर्विघ्न पूरे किए जा सके। गणेश जी को धार्मिक शास्त्रों में प्रथम पूजनीय और प्रथम देवता कहा गया है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन अगर कोई व्‍यक्ति सच्चे मन से गणेश जी की पूजा-अर्चना करता है तो उसके जीवन के सभी कष्‍ट और संकट दूर हो जाते हैं। कहा जाता है कि, गणपति की कृपा अपने भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। ये लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में इसके बारे में विस्‍तार से बताया गया है। मान्‍यता है कि बुधवार के दिन गणेश चालीसा का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन अगर कोई भक्‍त विधिपूर्वक गणेश चालीसा का पाठ करता है तो उसके कष्‍ट खत्‍म हो जाते हैं और उसे सभी संसारिक सुख मिलते हैं। हालांकि, इसके लिए गणेश चालीसा का पाठ सही तरीके से करना जरूरी है। शास्त्रों में गणेश चालीसा का पाठ करते समय नियमों का पालन करने के बारे में विस्‍तार से बताया गया है।

गणेश चालीसा की सही विधि

बुधवार के दिन सुबह उठकर स्‍नान आदि करने के बाद स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करें। उसके बाद पंचोपचार से पूजा कर गणेश चालीसा का पाठ शुरू करें।

गणेश जी की पूजा करते समय उनकी प्रिय दूर्वा उन्‍हें अर्पित कर फूल चढ़ाएं और उनकी सबसे प्यारी चीज लड्डू और मोदक आदि का भोग लगाएं।

गणेश चालीसा का पाठ करते समय अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ रखकर आसन पर बैठें।

पाठ शुरू करने से पहले भगवान शिव, मां पार्वती और गणेश जी का ध्यान करते हुए दीपक जलाएं और अपने मन से सभी विचारों को निकाल से गणेश चालीसा का पाठ शुरू करें।

गणेश चा‍लीसा का पाठ करने के बाद दीपक या कपूर जलाकर उनकी आरती करें और लोगों को प्रसाद वितरीत करें।

गणेश चालीसा के पाठ से मिलता है यह लाभ

बुधवार के दिन गणेश चालीसा का पाठ करने से रिद्धि-सिद्धि, विवेक, ज्ञान आदि की प्राप्ति होने के साथ धन लाभ भी होता है। इसके अलावा दुखों से लड़ने की ताकत मिलती है। गणेश जी को विघ्‍नहर्ता कहा जाता है। विधि विधान से गणेश चालीसा का पाठ करने से व्‍यक्‍ति को बिजनेस में तरक्‍की मिलनी शुरू हो जाती है। वहीं गणेश चालीसा का पाठ शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है। मान्‍यता है कि गणेश चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति भी मिलती है। साथ ही बच्‍चों का पढ़ाई में मन लगा रहता है और घर में सुख-शांति आती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article