अध्यात्म

फरवरी 2026 की दूसरी एकादशी कब है, कब रखा जाएगा फाल्गुन शुक्ल ग्यारस का व्रत, देखें फरवरी में अब कौन सी एकादशी आएगी

February 2026 ki doosri Ekadashi kab hai (When is second Ekadashi in February 2026), falgun Shukla gyaras date kab hai: फरवरी मास 2026 का शुक्ल पक्ष का आरंभ हो गया है। इस पक्ष की ग्यारस को एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह फरवरी महीने की दूसरी एकादशी होगी। जानें इस एकादशी का नाम क्या है। फरवरी में अब कौन सी एकादशी का व्रत आने वाला है।

Image

फरवरी 2026 की दूसरी एकादशी कब है (Pic: Pinterest)

February 2026 ki doosri Ekadashi kab hai (When is second Ekadashi in February 2026), falgun Shukla gyaras date kab hai: हर महीने तरह फरवरी में भी दो एकादशी व्रत रखे जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार फरवरी 2026 में फाल्गुन का महीना चल रहा है। ऐसे में फाल्गुन कृष्ण पक्ष में विजया एकादशी का व्रत रखा गया था। यहां देखें कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की ग्यारस को कौन सी एकादशी का व्रत आएगा। फरवरी 2026 में दूसरी एकादशी कब आएगी। फरवरी की दूसरी एकादशी का नाम क्या है।

फरवरी 2026 की दूसरी एकादशी कब है

फरवरी में अब फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत आ रहा है। पंचांग के अनुसार यह व्रत ग्यारस तिथि को रखा जाएगा। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तारीख 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को है।

फरवरी में अब कौन सी एकादशी आएगी

फरवरी में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की ग्यारस को आमलकी एकादशी आएगी। आमलकी एकादशी की तिथि का आरंभ फरवरी 27, 2026 को आधी रात 00:33 am बजे से होगा। 27 फरवरी को ही रात 22:32 बजे इस तिथि का समापन भी होगा।

आमलकी एकादशी 2026 व्रत का पारण कब होगा

आमलकी एकादशी 2026 व्रत के पारण का शुभ समय 28 फरवरी को सुबह 6:47 AM से 9:06 AM तक है। मान्यता है कि इस पावन दिन पर विष्णु भगवान एवं आमलकी वृक्ष की पूजा से भक्ति, स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

आमलकी एकादशी 2026 डेट एंड टाइम

आमलकी एकादशी तिथि (Ekadashi Tithi) 2026: 27 फरवरी 2026

आमलकी एकादशी तिथि आरंभ: 12:33 AM (27 फरवरी)

आमलकी एकादशी तिथि समाप्त: 10:32 PM (27 फरवरी)

आमलकी एकादशी व्रत आरंभ: 27 फरवरी की सूर्योदय के समय

आमलकी एकादशी व्रत पारण: 28 फरवरी 2026 सुबह 06:47 AM से 09:06 AM के बीच व्रत का पारण किया जा सकता है।

आमलकी एकादशी व्रत का क्या महत्व है

आमलकी एकादशी का व्रत मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित होता है, लेकिन इसका एक विशेष नाम इसलिए पड़ा कि इसी दिन आमल (आंवला) वृक्ष की पूजा भी होती है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार इस वृक्ष को भगवान विष्णु का 'आध्यात्मिक आवरण' माना गया है, इसलिए इस दिन इसका पूजन अत्यंत फलदायी और शुभ माना जाता है।

आमलकी एकादशी व्रत की पूजा होती है

आमलकी एकादशी को विष्णु भक्तों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु का स्मरण, भजन-कीर्तन, तुलसी के पत्तों से पूजा, दान-पुण्य, उपवास और विशेष रूप से आंवले का पूजन बेहद फलदायी माना जाता है। अनेकों परंपराओं में आंवला वृक्ष के नीचे विष्णु भगवान के चित्र स्थापित कर उनके समक्ष दीप, धूप, नैवेद्य, पुष्प अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से पाप दूर होते हैं, स्वास्थ्य व सौभाग्य की प्राप्ति होती है और मनोवांछित फल की प्राप्ति में सहायता मिलती है। आमलकी एकादशी का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है, जहां यह बताया गया है कि भगवान विष्णु स्वयं आंवला वृक्ष की पूजा से प्रसन्न होते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article