अध्यात्म

Falgun Amavasya 2024 Upay: फाल्गुन अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, हर मुश्किल से मिलेगा छुटकारा

Falgun Amavasya 2024 Upay: फाल्गुन अमावस्या के दिन का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान की परंपरा है। इस दिन कुछ उपायों को करना शुभ फलदायी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Falgun Amavasya 2024 Upay

Falgun Amavasya 2024 Upay: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। हर महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि के अगले दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। इस दिन व्रत रखने से और पवित्र नदी में स्नान दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि आती है। अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित दिन होता है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किये जाते हैं। अमावस्या तिथि के दिन कुछ उपायों को करने से साधक को हर परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अमावस्या तिथि के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Falgun Amavasya 2024 Shubh Muhurat (फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल फाल्गनु मास की अमावस्या तिथि के शुरुआत 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर हो रही है। इसके साथ ही इस तिथि का समापन 10 मार्च को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसारअमावस्या का व्रत 10 मार्च 2024 रविवार के दिन रखा जाएगा।

Falgun Amavasya 2024 Upay (फाल्गुन अमावस्या उपाय)

पशु- पक्षी को दाने डालें

फाल्गुन अमावस्या के दिन पशु- पक्षियों का दाने डालने चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने परिवार वालों को आशीर्वाद देते हैं।

फिटकरी उपाय

अमावस्या वाले दिन नहाने के पानी में फिटकरी डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में नाकारात्मकता ऊर्जा आपसे दूर रहती है। इस दिन इस उपाय को करने से सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

इन चीजों का करें दान

फाल्गुन अमावस्या के दिन दान- पुण्य करने का बहुत महत्व है। इस दिन आप गरीबों को कपड़े, चीनी, शक्कर, अनाज, दूध आदि चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

पितृ दोष से मुक्ति के लिए

फाल्गुन अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। आप चाहें तो ॐ कुल देवताभ्यो नमः। इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article