अध्यात्म

Eid Ul Adha Chand Mubarak Images: ईद उल अजहा का चांद मुबारक, 29 जून को मनाई जाएगी बकरीद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 08:44 PM IST

Eid Ul Adha Chand Mubarak Images: भारत में ईद अल-अज़हा (Eid Al Adha 2023 Date) का चांद 19 जून को दिखाई दे गया है। ऐसे में यहां ईद-उल-अजहा (Eid Ul Adha 2023) यानी बकरीद (Bakrid Ka Chand 2023) 29 जून को मनाई जाएगी।

Image

Bakrid 2023 Date: बकरीद 29 जून को मनाई जाएगी

Eid Ul Adah 2023 Chand Mubarak Images: सऊदी अरब में ईद-उल-अजाह का चांद दिखाई दे गया है। यहां धुल हिज्जा (Dhul Hijjah 2023) महीना 19 जून से शुरू हो गया है वहीं बकरीद (Bakrid 2023) 28 जून को मनाई जाएगी। भारत में 19 जून को यानि आज धुल हिज्जा (Dhul Hijjah 2023 india) महीने का चांद दिखाई दे गया है। ऐसे में यहां बड़ी ईद (Badi Eid 2023) 29 जून को मनाई जाएगी। भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया और मलेशिया के मुस्लिम लोग भी 29 जून को ईद-अल-अधा (Eid Al Adah 2023) मनाएंगे।

धुल हिज्जा महीने के चांद पर निर्भर करती है ईद की तारीख

ईद अल-अज़हा या ईद उल-अज़हा मुस्लिमों का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। इस दिन विशेष रूप से बकरे की कुर्बानी दी जाती है जिस कारण इसे बकरीद भी कहते हैं। बकरीद की तारीख धुल हिज्जा महीने के चांद के दिखने पर निर्भर करती है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार जु-अल-हज्जा या धुल हिज्जा महीना बारहवां महीना होता है। इस महीने के दसवें दिन ईद-उल-अजहा यानी बड़ी ईद (Badi Eid Kab Hai 2023) का त्योहार मनाया जाता है।

Eid Ul Adha 2023 Chand Mubarak wishes

Eid Ul Adha 2023 Chand Mubarak wishes

कुर्बानी का त्योहार ईद अल-अज़हा

ये कुर्बानी का त्योहार होता है। इस्लाम में इस दिन अल्लाह के नाम पर कुर्बानी देने के परंपरा है। इस दिन मुस्लिम लोग नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी देते हैं। बकरीद के मौके पर गरीबों का खास ख्याल रखा जाता है। इस दिन दी गई कुर्बानी के तीन हिस्से किए जाते हैं। जिसमें से एक हिस्सा खुद के लिए, बाकी दो हिस्से जरूरतमंदों को बांटने के लिए रखे जाते हैं।

Eid Ul Adha 2023 Chand Mubarak

Eid Ul Adha 2023 Chand Mubarak

क्यों मनाई जाती है बकरीद

इस पर्व को इतिहास पैगंबर हजरत इब्राहिम से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इस दिन हजरत इब्राहिम अल्लाह के आदेश पर अपने प्रिय बेटे की कुर्बानी देने लगे थे। जैसे ही वो अपने बेटे की कुर्बानी देने लगे अल्लाह ने उनके बेटे को बकरे से बदल दिया। जब हजरत इब्राहिम ने अपनी आंखें खोली तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा बिल्कुल ठीक खड़ा है उसकी जगह बकरे की कुर्बानी दी गई है। कहते हैं तभी से इस दिन जानवरों की कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हो गई।

Eid Ul Adha 2023 Chand Mubarak images

Eid Ul Adha 2023 Chand Mubarak images

Bakrid Mubarak 2023

तारों से आसमां में खिली रहे बहार,

चाँद के जैसा पाक हो सभी का प्यार,

होता रहे यूँ ही अपनों से दीदार,

मुबारक हो तुमको बकरीद का त्यौहार।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article