अध्यात्म

Adipurush देखने के बाद इंतजार हो रहा है विजयदशमी का, तो जानें दशहरा 2023 की डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 04:24 PM IST

Dussehra 2023 Date: आदिपुरुष की रिलीज के बाद से रामायण की कहानी की चर्चा खूब हो रही है। मान्यता है कि जिस दिन श्री राम ने रावण का वध किया था, उसी को आज हम दशहरे के पर्व के तौर पर मनाते हैं। यहां नोट करें कि दहशरा 2023 कब मनाया जाएगा और क्या है विजयदशमी की डेट।

Image

Dussehra 2023 Date in India

Dussehra 2023 Date: दशहरे का पर्व पूरे देश में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रतीक है और हर साल आश्विन महीने की शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इन दिनों आदिपुरुष की रिलीज के साथ रामायण और इससे जुड़े पर्वों की फिर से चर्चा हो रही है। दशहरा को विजयदशमी कहते हैं और माना जाता है कि इसी दिन ही श्री राम ने रावण का वध किया था। यहां जानें दशहरा 2023 डेट और विजयदशमी कब मनाई जाएगी। बता दें कि साल 2008 में यूनेस्को की ओर से दशहरे के पर्व को एक सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया गया था।

Dussehra 2023 kab Hai

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दशहरे का पर्व आश्विन महीने के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। 2023 में दशहरे का पर्व 24 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।

दशहरा क्यों मनाया जाता है

रामायण की कथा के अनुसार, वनवास के दौरान जब माता सीता का हरण रावण ने किया था , तो उनको वापस पाने के लिए श्री राम ने वानर सेना के साथ दशानन से युद्ध किया था। इस युद्ध का अंत रावण के वध के साथ हुआ था। जिस श्री राम को विजय मिली थी, उस दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी। यहीं से दशहरे का पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।

वहीं महाभारत से भी दशहरे के पर्व की परंपरा को जोड़ा गया है। माना जाता है कि इसी दिन अर्जुन ने कौरवों की सेना को मार गिराया था। अर्जुन का एक नाम विजय माना गया है और सेना को हराने की वजह से इस पर्व को विजयदशमी कहा जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article