अध्यात्म

Dream Astrology: सपने में पीपल का पेड़ देखना शुभ या अशुभ? जानिए इसका संकेत

Dream Astrology: हर सपना कुछ ना कुछ संकेत देता है। आज हम बात करने जा रहे हैं सपने में पीपल के देखने का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं सपने में अगर पीपल का पेड़ दिखना शुभ होता है या अशुभ।

Image

Dream Astrology

Swapna Shastra: सनातन धर्म में पीपल के वृक्ष का खास महत्व है। इस पेड़ में त्रिदेव का वास माना जाता है। पीपल के पूजा करने से बहुत सारे दोषों से भी मुक्ति मिलती है। बहुत सारे लोगों को सपने में पीपल का पेड़ दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपने का खास महत्व है। सपने में अगर कुछ दिखाई देता है तो वो भविष्य के शुभ और अशुभ संकेत देते हैं। अगर आपके सपने में पीपल का पेड़ दिखाई देता है तो उसका क्या अर्थ होता है। आइए जानें सपने में पीपल देखने का मतलब।

सपने में पीपल देखने का अर्थ

सपने में एक पीपल का पेड़ देखना

अगर आपके सपने में आपके एक पीपल का पेड़ दिखाई देता है तो इसका मतलब बहुत शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके आने वाले जीवन की सारी समस्या दूर होने वाली है।

सपने में बहुत सारे पीपल पेड़ देखना

यदि आपके सपने में बहुत सारे पीपल के पेड़ नजर आते हैं तो आपको बिजनेस में बहुत सारे लाभ होने वाले हैं। आपकी कोई नई डील पक्की हो सकती है। इसी के साथ आपके सारे काम भी पूरे होंगे।

सपने में पीपल का पत्ता देखना

अगर आपको सपने में पीपल के पत्ते देखते हैं, तो ये एक बहुत ही शुभ संकेत देता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन का लाभ होने वाला है।

पीपल के पेड़ का काटना

आमतौर पर पीपल के पेड़ को काटने से मना किया जाता है। यदि आपके सपने में आप देखते हैं कि पीपल का पेड़ आप काटते हुए नजर आते हैं, तो ये अशुभ संकेत देता है। इसका अर्थ है कि आपको बिजनेस में नुकसान हो सकता है।

पीपल के पेड़ पर चढ़ना

सपने में खुद को पीपल के पेड़ पर चढ़ते देखने का अर्थ है कि आपको बहुत जल्द ही सफलता मिलने वाली है। इसके साथ ही आपको सुख, समृद्धि भी मिल सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article