Sawan Shivratri Date 2024 (कब है सावन की शिवरात्रि 2024): सावन के महीने की शुरुआत आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के बाद होती है। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होगा और 19 अगस्त को समाप्त होगा। ये महीना हिंदू धर्म के सबसे पवित्र महीने में से एक माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की विधिवत पूजा- उपासना की जाती है। वैसे तो सावन का पूरा ही महीना बहुत पवित्र होता है, लेकिन सावन के सोमवार के व्रत का खास महत्व है। सावन के सोमवार का व्रत रखने से व्रती की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ ही मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में शिवरात्रि का भी व्रत रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन के महीने की शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा।
Sawan Shivratri Date 2024 (कब है सावन की शिवरात्रि 2024)
सावन महीने की शिवरात्रि का व्रत सावन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 2 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 3 अगस्त दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर होगा। शिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है। ऐसे में सावन की शिवरात्रि का व्रत 2 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।Sawan Shivratri 2024 Shubh Muhurat (सावन शिवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल सावन की शिवरात्रि का व्रत 2 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए रात के 12 बजे से लेकर 12 बजकर 46 मिनट तक का मुहूर्त शुभ रहने वाला है। इस मुहूर्त में शिव जी की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी।Sawan Shivratri Puja Vidhi (सावन शिवरात्रि पूजा विधि)
- सावन शिवरात्रि के दिन गंगाजल युक्त जल से स्नान करें।
- उसके बाद शिव का ध्यान लगाकर व्रत का संकल्प लें।
- फिर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।
- उसके बाद फूल, बेलपत्र और अक्षत, चंदन शिव को अर्पित करें।
- इस दिन शिव मंदिर में जाकर कच्चे दूध में जल मिलाकर शिव का अभिषेक करें।
- अंत में शिव जी और माता पार्वती की आरती करें और भोग लगाएं।
