अध्यात्म

Dream Astrology: सपने में दिखाई दें ऐसी चीजें, तो समझिए खुलने वाली है बंद किस्मत

Dream Astrology: हिंदू धर्म में स्वप्न शास्त्र का खास महत्व है। स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने का शुभ और अशुभ अर्थ होता है। ऐसे में आइए जानें सपने में कौन सी चीजें दिखें तो वो आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगी। आइए जानें शुभ सपनों के बारे में।

Image

Dream Astrology

Dream Astrology: सपने हमेशा सोते समय आते हैं। अक्सर लोगों को रात के समय सोते वक्त ज्यादा सपने आते हैं। स्वप्न शास्त्र में सोते समय आए सपनों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। सोते समय हमारा दिमाग बहुत शांत और आराम में होता है। इस समय में कभी- कभी ऐसे सपने आते हैं। जो व्यक्ति को भूल- भूलैया में ले जाते हैं। नींद खुलने के बाद बहुत ही कम लोगों को उनके सपने उन्हें याद रहते हैं। स्वप्न शास्त्र में शुभ और अशुभ दोनों सपनों के बारे में संकेत देते हैं। आइए जानें सपने में किन चीजों को देखना शुभ माना जाता है।

सपने में दिखें ये चीजें

सपने में झरना दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपके सपने में पानी बहता हुआ या झरना दिखे तो इसका मतलब कि आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है। जिन लोगों को सपने में झरना, पहाड़ दिखता है वो लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ये बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

मृत्यु के सपने

अगर किसी को सपने में मृत्यु दिखती है तो वो बहुत ही शुभ होता है। सपनों के शास्त्र के अनुसार सपने में मृत्यु देखने का मतलब होता है कि आपके जीवन में जो आपका अधूरा काम बचा है वो पूरा हो सकता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई नई शुरुआत होने वाली है।

गुलाब का फूल देखना

गुलाब का फूल यदि आपके सपने में दिखाई देता है तो ये बहुत शुभ संकेत देने वाला होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में जो कोई भी रुका हुआ काम है वो जल्द ही पूरा हो सकता है।

सपने में शेर देखना

यदि आपके सपने शेर नजर आता है। ये सपना शुभ संकेत देता है। इसका अर्थ है कि अगर आपका कोई कोर्ट, कचहरी का काम है जो रूका है वो पूरा हो जाएगा। आप अगर किसी काम को करने जा रहे हैं तो आपको उसमें विजय प्राप्त होगी।

सपने में राजमहल देखना

सपने में राजमहल को देखना या कोई देवी- देवता नजर आए तो आपको शुभ संकेत मिल सकते हैं। आपका दुर्भाग्य समाप्त हो सकता है। इस सपने के देखने का मतलब होता है कि आपको जल्द ही धन और वैभव की प्राप्ति हो सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article