अध्यात्म

बुध के अस्त होने से इन राशि वालों को होगा तगड़ा नुकसान, करियर और लव लाइफ में आ सकता है तूफान

Budh Ast 2024: बुध ग्रह वृषभ राशि में अस्त चल रहा है और 27 जून तक ये ग्रह इसी अवस्था में रहेगा। जानिए बुध के अस्त होने से किन राशि वालों की करियर और लव लाइफ में तूफान आने वाला है।

Image

Budh Ast 2024 Effects

Budh Ast 2024 Effects: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव 2 जून को अस्त हो गए हैं और 27 जून तक ये अस्त अवस्था में ही रहेंगे। ज्योतिष अनुसार ये अवधि कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत दुखदायी साबित होगी। करियर से लेकर लव लाइफ तक में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों की वित्तीय स्थिति इस दौरान बेहद खराब रहेगी। भाग्य का साथ कम मिलेगा। लेकिन 27 जून को बुध के उदय होते ही इन राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

बुध के अस्त होने से इन राशियों को होगा नुकसान

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना अशुभ साबित होगा। आपकी उन्‍नति के मार्ग में बहुत सी बाधाएं आएंगी। आपको काम के सिलसिले में कुछ ऐसी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिनसें आपको नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं। लव लाइफ भी डिस्टर्ब रहेगी। लव पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को बुध के अस्त होने से करियर और लव लाइफ में परेशानी आने वाली है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। अचानक से खर्चे बढ़ने की आशंका है। इसी के साथ लव लाइफ भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। पार्टनर के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को करियर में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस से संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरी बदलने के लिए समय सही नहीं है। नए काम की शुरुआत सोच समझकर करें। पैसा डूबने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ता खराब रह सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी बुध का अस्त होना अशुभ साबित होगा। आप नौकरी को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को अचानक नुकसान होने की आशंका है। पैसों के मामले में लापरवाही बरतने से भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा लव लाइफ में भी तनाव रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article