अध्यात्म

Diwali 2023: दिवाली के बाद लक्ष्मी पूजन के बाद मूर्तियों का क्या करें, यहां जानें सारी जानकारी

Diwali 2023: हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत महत्व है। दिवाली को रौशनी का त्योहार माना जाता है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था।आइए जानते हैं दिवाली के बाद लक्ष्मी गणेश की मूर्ति का क्या करें। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Diwali 2023

Diwali 2023: दिवाली के दौरान हम अपने घरों के लिए नई लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदते हैं और उनकी पूजा करते हैं। लेकिन उसके बाद आपको समझ नहीं आता कि इन मूर्तियों का क्या करें। अक्सर लोग इन मूर्तियों को कहीं छोड़ देते हैं। कुछ लोग मूर्ति का विसर्जन कर देते हैं। आइए जानते हैं दिवाली के बाद लक्ष्मी- गणेश की मूर्तियों का क्या करना चाहिए। यहां जानें मूर्ति हटाने का सही तरीका।

सोने- चांदी की मूर्ति

यदि आपकी लक्ष्मी गणेश की मूर्ति सोने- चांदी का हो, तो दिवाली की पूजा के बाद इसे गंगा जल से धो लें। इसके बाद आप इन्हें वापस अपने मंदिर में स्थापित कर सकते हैं या अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं।

मिट्टी की मूर्ति

यदि लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति मिट्टी की बनी हो तो उसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में विसर्जित कर देना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो आप घर पर ही किसी साफ बर्तन में पानी भरकर उसमें मूर्ति को गला देना चाहिए।

ना करें ये काम

कई लोग ऐसे होते हैं जो लक्ष्मी गणेश की पूजा करने के बाद उनकी मूर्ति को पेड़ के नीचे रख देते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति को पेड़ के नीचे रखने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article