Dhanu Rashifal Today (Sagittarius Horoscope Today), आज का धनु राशिफल 22 अक्टूबर 2022: धनु राशि के जातकों को परिवार के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। घर में बेटी का मां लक्ष्मी के स्वरूप में जन्म हो सकता है। इसके अलावा आज आपकी लंबी दूरी तय करने का योग बन रहा है, जिसे लेकर आप काफी उत्साहित हैं। वहीं आने वाले दिनों में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा कारोबार की शुरुआत करने की सोच रहे लोग (Dhanu Rashifal Today in Hindi) बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं सालों से सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को नौकरी से संबंधित बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि के जातकों के लिए आज शुभ संयोग बन रहा है।
अपने सगे संबंधियों से रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपने किसी रिश्तेदार के काम आ सकते हैं। इससे आपकी सराहना समाज में की जाएगी। धनुराशि के लोग अपना राशिफल जानने के लिए हमारे इस लेंख से जुड़े रहें।
धनु (Sagittarius)
तकदीर के भरोसे चलने की बजाए आप अपने कर्मों पर भरोसा रखते हैं। आपको यही खासियत आपको सफलता की बुलंदियों पर ले जाएगी। आप अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हर तरह से सक्षम हैं।
क्या करें – पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला करने से बचना होगा जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा दे। तकदीर को आजमाने की बजाए अपनी अच्छाई को संभाले रखने की कोशिश करें, इसी से लाभ होगा।
क्या न करें – पैसा खर्च करने के बजाए बचत पर ध्यान दें। आने वाले समय में आपको पैसे की सख्त जरूरत होगी। हालांकि इस दौरान आपके पास पैसे की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाकर ज्यादा से ज्यादा बचत करें।
जमीन जायदाद – किसी निवेश से जुड़ा विचार हो सकता है आपके मन में, लेकिन बार-बार आपके विचार बदल जाते हैं। यदि आप जमीन जायदाद में पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए काफी अच्छा समय है, बिना सोचे समझे पैसा लगा सकते हैं।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई हर रूप से आपके लिए बरकरार है, लेकिन आपको विनम्रता अपनानी होगी। अपने सगे संबंधियों को करीब आएं, ये लोग आपकी हरसंभव मदद करेंगे।
