Dhanteras Par Kya Khareedna Shubh hai: धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। यह धन और स्वास्थ्य का पर्व है। स्कंद पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे, जो आयुर्वेद के देवता हैं। यह दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाने के लिए खास है। वैदिक ज्योतिष और लाल किताब के अनुसार, राशि के हिसाब से सही वस्तुओं की खरीदारी करने से ग्रहों का संतुलन बनता है, जिससे धन, सुख और समृद्धि बढ़ती है। इस के साथ ही इस दिन खरीदी गई चीज 13 गुना बढ़ जाती है। हर राशि का स्वामी ग्रह और उससे जुड़ी धातु व रंग शुभता लाते हैं। इस दिन खरीदारी प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद में करें और वस्तुओं को लक्ष्मी पूजा के बाद उपयोग में लाएं। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार इस दिन किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए?
मेष राशि
मंगल इस राशि के स्वामी हैं और लाल रंग शुभ है। इस कारण आप तांबे के बर्तन या चांदी की मूर्ति, जैसे लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, खरीदें।
वृषभ राशि
शुक्र इस राशि के स्वामी हैं और आपके लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है। चांदी के आभूषण या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदें।
मिथुन राशि
बुध इस राशि के स्वामी हैं और हरा रंग शुभ है। सोने का सिक्का, पुखराज, या हरे रंग के वस्त्र खरीदें।
कर्क राशि
चंद्रमा इस राशि के स्वामी है और सफेद व चांदी शुभ हैं। चांदी के बर्तन, जैसे ग्लास या थाली, खरीदें।
सिंह राशि
सूर्य इस राशि का स्वामी है और सोना व पीला रंग शुभ है। सोने की मूर्ति या आभूषण, जैसे रिंग, खरीदें।
कन्या राशि
बुध इस राशि का स्वामी है और स्टील व कांसा शुभ हैं। स्टील के बर्तन या सोने-चांदी का आभूषण खरीदें।
तुला राशि
शुक्र इस राशि का स्वामी है। घर की सजावट का सामान, जैसे फर्नीचर, या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदें।
वृश्चिक राशि
मंगल इस राशि का स्वामी है और तांबा शुभ है। तांबे के बर्तन या देवी-देवता की मूर्ति खरीदें।
धनु राशि
गुरु इस राशि का स्वामी है और सोना व पीला रंग शुभ हैं। सोने की मूर्ति या धार्मिक किताबें, जैसे गीता, खरीदें।
मकर राशि
शनि इस राशि का स्वामी है और स्टील व नीलम शुभ हैं। स्टील के बर्तन या सजावट का सामान खरीदें, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स से बचें।
कुंभ राशि
शनि इस राशि का स्वामी है और नीलम व तांबा शुभ हैं। तांबे की मूर्ति या वाहन खरीदें।
मीन राशि
गुरु इस राशि का स्वामी है और सोना व पीतल शुभ हैं। सोने या पीतल की देव मूर्ति खरीदें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
