अध्यात्म

Dhanteras 2022 Time: धनतेरस पर इन 5 चीजों की जरूर करें खरीदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 05:36 PM IST

Dhanteras 2022 Muhurat: धनतेरस का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू की विशेष रूप से खरीदारी की जाती है।

Image

धनतेरस पर इन 5 चीजों की जरूर करें खरीदारी

What To Buy On Dhanteras 2022: वैसे तो धनतेरस पर कई चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। लेकिन इस दिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें खरीदने से मां लक्ष्मी तुरंत ही प्रसन्न हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार खरीदारी के लिए ये दिन अत्यंत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन नई वस्तुएं खरीदने से घर में बरकत आती है। यहां आप जानेंगे इस दिन किन 5 चीजों की खरीदारी आपको देगी विशेष लाभ।

जरूर खरीदें पारद श्री यंत्र: यदि आप चाहते हैं जीवन में धन, वैभव और समृद्धि बनी रहे तो इस दिन पारद श्री यंत्र को अवश्य ही खरीदना चाहिए। इस यंत्र से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं जिससे आपके जीवन में कभी भी धन का अभाव नहीं होगा। आप इस यंत्र को घर, ऑफिस या तिजोरी में उत्तर या पूर्व की दिशा की ओर स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा धनतेरस पर अन्य यंत्र श्री धन वर्षा यंत्र, कुबेर यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र भी खरीद सकते हैं।

अष्टधातु से निर्मित लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति: धनतेरस के दिन अष्टधातु से बनी हुई लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति अवश्य खरीदें। इस मूर्ति को बेहद ही शुभ माना जाता है। इस मूर्ति के प्रभाव से नकारात्मकता का नाश होता है। अष्टधातु से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की पूजा आप दिवाली के दिन करें।

सोने या चाँदी के सिक्के खरीदें: धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के जरूर खरीदने चाहिए और इन सिक्कों की दिवाली के दिन पूजा करनी चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। आप चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं।

धनतेरस के दिन झाड़ू ख़रीदना शुभ: धनतेरस के दिन झाड़ू ख़रीदना शुभ माना जाता है। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू ख़रीदने से घर में मां लक्ष्मी वास सदैव बना रहता है।

धनिये के बीज: धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को धनिये के बीज जरूर अर्पित करें। इस दिन धनिये के बीज खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन भी लक्ष्मी पूजा के समय धनिये के बीज माता को चढ़ाएं। कुछ बीजों को बो दें तो कुछ बीजों को तिजोरी में रख लें। इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।

धनतेरस खरीदारी मुहूर्त 2022: 23 अक्टूबर सुबह 7:51 से दोपहर 12 बजे तक खरीदारी का पहला सबसे शुभ मुहूर्त है। फिर दोपहर 1:30 से 3 बजे तक का समय भी खरीदारी के लिए शुभ रहने वाला है। फिर अगला शुभ मुहूर्त शाम 6 से रात 10:30 बजे तक रहेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article