Dhanteras 2022 Laxmi Puja Mantra In Hindi: धनतेरस का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। पुराणो में वर्णित कथा के एक कथा के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को श्रीहरि भगवान विष्णु धन्वंतरी के रूप में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरी देवी देवताओं के चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं। भगवान धन्वंतरी को आरोग्य का देवता कहा जाता है। धनतेरस के अवसर पर धन के अधिपति कुबेर, मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरी की विधिवत पूजा अर्चना करने से धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली सभी विघ्न (Dhanteras Laxmi Mantra) बाधाओं का अंत होता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं।
स्कंद पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार, जिस प्रकार एकादशी के दिन बिना व्रत के पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती, ठीक उसी प्रकार धनतेरस पर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप किए बिना पूजा संपूर्ण नहीं होती। इस दिन आप मां लक्ष्मी के आमोद्य मंत्रों का जप कर धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का अंत कर सकते हैं। वहीं इससे धन प्राप्ति के (Dhanteras Laxmi Puja Mantra) मार्ग में वृद्धि होती है। साथ ही व्यापार में मुनाफा होता है और नौकरी के क्षेत्र में जातकों को पदोन्नति मिलती है। ऐसे में इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चन करने के बाद मंत्रों का जप करना ना भूलें। इस लेख के माध्यम से हम आपको मां लक्ष्मी के बिना आरती व मंत्र के मां लक्ष्मी की पूजा संपूर्ण नहीं मानी जाती।
Dhanteras Laxmi Puja, मां लक्ष्मी की पूजा विधि
मां लक्ष्मी की पूजा शुरू करने से पहले एक चौकी बिछा लें, इस पर लाल रंग का वस्त्र बिछा लें। अब चौकी पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ एक कलश स्थापित करें। इस पार पान, सुपारी, नारियल, एक सिक्का और चावल के दाने रख लें। इसके बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा को पंचामृत यानी दूध, दही और गंगाजल से स्नान करवाएं। इसके बाद माता का शृंगार करें और धूप दूप कर पूजा शुरू करें। लक्ष्मी जी की कथा का पाठ करें और आरती करें। ध्यान रहे आरती करने के बाद माता के मंत्रों का जप करना ना भूलें। बिना मंत्र के पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती। ऐसे में नीचे दिए मंत्र का जप करें।
Laxmi Mata Mantra For Money
मां लक्ष्मी का यह मंत्र अधि
- ओम् महालक्ष्म्यै नमो नम:
विष्णुप्रियायै नमो नम:
धनप्रदायै नमो नम:
विश्वजनन्यै नमो नम:
यह मंत्र मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि, मां लक्ष्मी के इस मंत्र का 108 बार जप करने से धन की देव अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं और उनपर सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं।
व्यापार में हो रहा है घाटा तो करें इस मंत्र का जप
यदि आपको व्यापार में लगातार घाटे का सामना करना पड़ रहा है, तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जप करें। इससे व्यापार में मुनाफा होगा तथा सालों से रुके पैसों की प्राप्ति होगी।
- श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
Laxmi Mata Mantra For Success
यदि लगातार कड़ी मेहनत व संघर्ष के बाद भी आपके हांथ लगातार निराशा लग रही है, तो मां लक्ष्मी की आरती करने के बाद, नीचे दिए इस मंत्र का कम से कम 101 बार जप करें। इससे सफलता के मार्ग में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होगा व आपको जल्द ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
ओम् श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमो नम:
दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए
दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए व निसंतान को संतान की प्राप्ति के नीचे दिए इस मंत्र का जप करना चाहिए। पुराणों में वर्णित एक श्लोक के अनुसार यदि नियमित रूप से मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जप किया जाए, तो मां भक्तो की झोली खुशियों से भर देती हैं।
लक्ष्मी नारायण नम:
माता की पूजा अर्चना व आरती करने के बाद मंत्रों का जप करना ना भूलें। कम से कम एक मंत्र का 11 बार जप अवश्य करें।
