अध्यात्म

Dhanteras 2022 Date, Puja Timings: क्यों मनाया जाता है धनतेरस पर्व, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 04:29 PM IST

Dhanteras 2022 Date, Time, Puja Muhurat in Hindi: धनतेरस का पर्व खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। दिवाली की खरीदारी भी इसी दिन कर ली जाती है। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है।

Image

Dhanteras 2022 Date, Time, Puja Muhurat in Hindi: धनतेरस पूजा मुहूर्त और महत्व।

KEY HIGHLIGHTS
  • धनतेरस त्योहार वाले दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है।
  • धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है धन और तेरस। इसका अर्थ है पैसा और तेरस यानी 13वां दिन।
  • धनतेरस पर 13 का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन खरीदी गई प्रत्येक वस्तु से तेरह गुना फल की प्राप्ति होती है।

Dhanteras 2022 Date, Time, Puja Muhurat: धनतेरस का पर्व कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है धन और तेरस। इसका अर्थ है पैसा और तेरस यानी 13वां दिन। इसलिए इस दिन धन के देवता कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कुछ जगहों पर धन तेरस को आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की जयंती के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन विधि विधान भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करने से घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। इस दिन नई वस्तुएं सोना, चांदी, कपड़े, वाहन, बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस 2022 डेट और मुहूर्त (Dhanteras 2022 Date And Muhurat)

इस बार धनतेरस की तिथि शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। जिस कारण इस साल दोनों ही दिन धनतेरस पूजा के लिए शुभ माना जा रहा है। जो लोग 22 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा करेंगे उनके लिए पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। जो 23 अक्टूबर को इस पर्व की पूजा करेंगे उनके लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पर 13 का महत्व: धनतेरस तिथि पर 13 का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन खरीदी गई प्रत्येक वस्तु से तेरह गुना फल की प्राप्ति होती है। इस कारण धनतेरस पर नए बर्तन, सोना-चांदी के आभूषण, नए वस्त्र और घर की साज-सज्जा का सामान और दीपावली पर पूजन के लिए भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन किसी भी कार्य को अगर 13 की संख्या में किया जाए तो उसके फल में भी 13 गुना वृद्धि हो जाती है।

धन तेरस पर किन चीजों को खरीदना होता है शुभ (What To Buy On Dhanteras 2022)

  • झाड़ू खरीदने से दूर होगी गरीबी
  • धातु (सोना-चांदी) की खरीदारी से बढ़ती है धन-दौलत
  • वाहन और जमीन की खरीदारी भी होती है शुभ
  • दीपक की खरीदारी से घर आती है खुशहाली
  • बर्तन की खरीदारी भी होती है शुभ
धनतेरस पर यम का दीप जलाने का महत्त्व: धनतेरस तिथि पर दीप जलाने और पूजा-पाठ करने की परंपरा है। धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज को प्रसन्न करने और अकाल मृत्यु के भय से बचने के लिए उनका पूजन किया जाता है। इस दिन दक्षिण दिशा में यम के नाम का दीपक जलाया जाता है इसे ही यम दीप कहा जाता है।
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article