अध्यात्म

Dhanteras 2022 Date, Puja Muhurat: शहर अनुसार धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त यहां जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 04:26 PM IST

Dhanteras 2022 Date, Puja Timing, Shubh Muhurat in Delhi, Noida, Lucknow, Rajasthan, West Bengal, Patna, Ghaziabad: दिवाली की तरह ही धनतेरस पूजा भी शुभ मुहूर्त में किए जाने का विधान है। इससे पूजा का फल दोगुना प्राप्त होता है। जानें 22 अक्टूबर को धनतेरस पूजा का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त।

Image

Dhanteras Puja Muhurat: धनतेरस पूजा मुहूर्त अपने शहर अनुसार यहां जानें

Dhanteras 2022 Date, Puja Timing, Shubh Muhurat: धनतेरस का पर्व बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। आमतौर पर ये पर्व दिवाली से दो दिन पहले पड़ता है। धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने का विधान है। इस बार त्रयोदशी तिथि दो दिन पड़ने के कारण ये पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। यानी साल 2022 में 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन धनतेरस पूजा की जा सकेगी। अगर आप 22 अक्टूबर को ये पर्व मना रहे हैं तो जानिए अपने शहर अनुसार धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त।

धनतेरस 2022 पूजा शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2022 Puja Muhurat)

  • नई दिल्ली 07:01 पी एम से 08:17 पी एम
  • जयपुर 07:10 पी एम से 08:24 पी एम
  • पुणे 07:31 पी एम से 08:36 पी एम
  • गुरुग्राम 07:02 पी एम से 08:18 पी एम
  • चेन्नई 07:13 पी एम से 08:13 पी एम
  • चण्डीगढ़ 06:59 पी एम से 08:18 पी एम
  • नोएडा 07:00 पी एम से 08:16 पी एम
  • हैदराबाद 07:14 पी एम से 08:18 पी एम
  • अहमदाबाद 07:29 पी एम से 08:39 पी एम
  • बेंगलूरु 07:24 पी एम से 08:24 पी एम
  • मुम्बई 07:34 पी एम से 08:40 पी एम
  • मेरठ 06:58 पी एम से 08:15 पी एम
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर को: बर्तन, सोना-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 4.20 तक रहेगा और दूसरा मुहूर्त शाम 5.40 से 7.30 तक रहेगा। इस दिन वाहन खरीदने और बुकिंग के मुहूर्त दोपहर 2 से 2.50 तक दूसरा मुहूर्त दोपहर 3 से 4.30 तक। इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने का समय दोपहर 1.30 से 3 बजे तक और दूसरा मुहूर्त रात 9 बजे से 10.30 तक।

धनतेरस पर किन चीजों को खरीदना शुभ? मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर नए बर्तन, सोना, चांदी आदि के आभूषण, नए वस्त्र और घर की साज-सज्जा का सामान और दीपावली पूजन के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति आदि खरीदना शुभ माना गया है। इसके साथ ही इस दिन गृहप्रवेश, नए घर की बुकिंग, बिजनेस डील, नए वाहन की खरीदारी भी शुभ होती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article