अध्यात्म

Devshayani Ekadashi Vrat के नियम, जानें आषाढ़ी एकादशी पर क्या खाएं क्या नहीं, इस दिन किन चीजों से बनाएं दूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 08:44 AM IST

Devshayani Ekadashi Vrat Rules, Niyam, Dos and Do nots (देवशयनी एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए) : आषाढ़ी एकादशी को देवशयनी एकादशी भी कहा जाता है। यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। श्री हरि के भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और विधिवत पूजा करते हैं। यहां जानें देवशयनी एकादशी व्रत के नियम, देवशयनी एकादशी व्रत में क्या खाएं, देवशयनी एकादशी व्रत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Image

देवशयनी एकादशी व्रत के नियम

Devshayani Ekadashi Vrat Rules, Niyam, Dos and Do nots (देवशयनी एकादशी व्रत में क्या खाना चाहिए) : हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत इस पौराणिक मान्यता से जुड़ा है कि इस दिन श्री हरि यानी भगवान विष्णु चार मास की निद्रा में चले जाते हैं और इसके बाद मलमास का प्रारंभ होता है। इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। 2023 में देवशयनी एकादशी का व्रत 29 जून को रखा जा रहा है। यहां देखें इस पावन व्रत में आपको किन नियमों का पालन करना चाहिए।

देवशयनी एकादशी व्रत के नियम

  • देवशयनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु से जुड़ा है। उनको पीला रंग प्रिय माना जाता है। तो इस पूजा में पीले रंग का भोग, वस्त्र, आदि शुभ रहेंगे। हालांकि भक्तों को पीले रंग की चीजों का सेवन करना मना है।
  • देवशयनी एकादशी पर आप भले ही व्रत न रखें लेकिन इस दौरान नाखून, बाल, दाढ़ी आदि काटने या बनाने से बचें। वैसे इस व्रत में साबुन, तेल आदि का उपयोग भी वर्जित होता है।
  • देवशयनी एकादशी पर तामसिक चीजों का प्रयोग सही नहीं होता है। प्याज, लहसुन, नॉन वेज आदि से परहेज करें। शराब सिगरेट से भी दूरी बनाएं।
  • एकादशी व्रत में चावल खाना मना है। अगर आप व्रत नहीं भी रखते तो भी चावल न बनाएं और न ही खाएं। देवशयनी एकादशी में भी ये नियम लागू होता है।
  • देवशयनी एकादशी पर व्यवहार सात्विक रखें। ब्रह्मचार्य का पालन करें। झूठ व कपट से दूर रहें।
  • पूजा में तुलसी का प्रयोग करें। विष्णु जी को तुलसी अति प्रिय मानी जाती है।

देवशयनी एकादशी व्रत का मंत्र

ओम नमो भगवते वासुदेवाय

इस मंत्र का जाप श्री हरि के भक्तों को कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला और पाप नष्ट करने वाला माना जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article