अध्यात्म

Devshayani Ekadashi 2023 Upay Zodiac Wise: देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, हर कामना होगी पूरी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 29, 2023, 08:30 AM IST

Devshayani Ekadashi 2023 Upay Zodiac Wise: देवशयनी एकादशी को ही आषाढ़ी एकादशी (Ashadhi Ekadashi 2023) भी कहा जाता है। ये एकादशी इस बार 29 जून गुरुवार के दिन पड़ रही है। जानिए इस दिन राशि अनुसार किन उपायों को करके आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

Image

Devshayani Ekadashi 2023 Upay In Hindi

Devshayani Ekadashi 2023 Upay Zodaic Wise: सनातन धर्म में आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इसे आषाढ़ी एकादशी (Ashadhi Ekadashi 2023) भी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 29 जून गुरुवार के दिन पड़ी है। कहते हैं जो व्यक्ति इस एकादशी पर सच्चे मन से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन से सारे दुख दूर हो जाते हैं। इस एकादशी का व्रत करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस एकादशी पर आप राशि अनुसार कुछ विशेष उपायों को करके अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

सुख-समृद्धि के लिए देवशयनी एकादशी पर करें ये उपाय

मेष राशि

मेष राशि वाले सफलता पाने के लिए देवशयनी एकादशी पर विष्णु सहस्रनाम का विधि-विधान से पाठ करें। इससे आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले इस दिन भगवान विष्णु को पंजीरी और चरणामृत का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु की आप पर कृपा बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग यदि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी जरूर करें ऐसा करने से सारे बिगड़े काम बन सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग देवशयनी एकादशी पर पानी में थोड़ा गंगाजल और कच्चे दूध की कुछ बूंदें डालकर स्नान करें। ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग इस एकादशी पर शंख में गंगाजल डालकर भगवान विष्णु को स्नान कराएं और माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं ऐसा करने से आपके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करें साथ ही विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलेगी और साथ ही ग्रहों की दशा में भी सुधार होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले देवशयनी एकादशी पर मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करें। साथ ही, गरीबों को भोजन कराएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले देवशयनी एकादशी पर जल में रोली डालकर सूर्य भगवान को अर्पित करें। इससे करियर में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोग देवशयनी एकादशी पर गाय को हरा चारा खिलाएं और साथ ही श्री हरि विष्णु को चने का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लोग जल में हल्दी मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इसके बाद पक्षियों को दाना डालें। ऐसा करने से आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करें और श्री हरि विष्णु को नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से धन लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले इस दिन भगवान गणपति की विधिवत पूजा करें और सत्यनारायण की कथा कराएं। ऐसा करने से जीवन में चली रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article