अध्यात्म

Shani Margi 2024: नवंबर के महीने में शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशि वालों की बढ़ सकती है टेंशन

Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना गया है। शनि की चाल का सीधा असर सारी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि मार्गी से किन राशि वालों की मुसीबत बढ़ सकती है।

Image

Shani Margi 2024

Shani Margi 2024: ज्योतिष गणना के अनुसार 15 नवंबर 2024 को शनि ग्रह सीधी चाल चलेंगे। शनि देव 15 नवंबर को कुंभ राशि में मार्गी होंगे। शनि के मार्गी का असर सारी राशि के जातक पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार 15 नवंबर 2024 की शाम को 05 बजकर 09 मिनट शनि मार्गी हो जाएंगे। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि सबको उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। मार्च 2025 तक शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। शनि के मार्गी से कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि के जातक को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि मार्गी से किन राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती है।

इन राशि वालों को झेलनी होगी मुसीबत

कर्क राशि

शनि के मार्गी होने से कर्क राशि के जातक को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोगों को करियर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा। नौकरी करने वाले लोगों को बॉस की ओर से काम का दबाव झेलना पड़ेगा। व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में भी आपको परेशानी हो सकती है। इस समय में आपको यात्रा करने में सावधानी बरतनी होगी।

सिंह राशि

शनि ग्रह सिंह राशि के सप्तम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। सिंह राशि के लिए शनि मार्गी शुभ साबित नहीं होगा। इस समय में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में भी घाटा हो सकता है। इस दौरान आपके लव लाइफ में दिक्कत हो सकती है। कारोबार के मामले में भी सिंह राशि के लोगों को मुसीबत हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक को शनि मार्गी से परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। शादीशुदा जीवन में भी परेशानी बढ़ सकती है। धन में भी आपके कमी आ सकती है। इनकम से ज्यादा खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में शनि लग्न भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कलेश की स्थिति बन सकती है। सेहत का भी आपको खास ख्याल रखना होगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article