अध्यात्म

Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर क्या करें क्या नहीं, जानें सारे नियम

Dev Uthani Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी तिथियों का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी पर सोते हैं और चार महीने बाद देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागते हैं। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें क्या ना करें।

Image

Dev Uthani Ekadashi 2023

Dev Uthani Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन के बाद से सारे मांगलिक काम शुरु हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से साधक को बैंकुठ धाम की प्राप्ति होती है। इस दिन का व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें क्या ना करें।

देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें ( Dos of Dev Uthani Ekadashi 2023)

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प करें।

मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने दीपक जलाना चाहिए।

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के नाम का कीर्तन भी करना चाहिए।

इस दिन निर्जला व्रत रखना चाहिए।

इसके अलावा देवउठनी एकादशी के दिन आपको किसी गरीब व्यक्ति या गाय को भोजन कराना चाहिए।

देवउठनी एकादशी के दिन क्या ना करें ( Donts of Dev Uthani Ekadashi 2023)

देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी चावल न खाएं। इसलिए चावल से परहेज करें।

व्रत के दौरान किसी के प्रति दुर्भावना न रखें और हमेशा अपने बड़ों की सेवा करें।

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह और शालिग्राम विवाह भी किया जाता है। ऐसे में आपको तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए।

यदि आप दोथनी एकादशी के दिन उपवास नहीं कर रहे हैं, तो केवल सात्विक भोजन करने का प्रयास करें। तामसिक भोजन से बचना चाहिए। साथ ही आपको प्याज या लहसुन भी नहीं खाना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article