Chandra Grahan 2026 Timing Today Delhi: आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, इसलिए यह दिन खास माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा ढका-सा या लालिमा लिए दिखाई देता है। 3 मार्च का ग्रहण इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत में कई जगहों पर चंद्रमा ग्रहण की अवस्था में ही उदय करेगा, जो कम देखने को मिलता है और इसे खगोलीय व धार्मिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। आज चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से आरंभ हो गया है और शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक समाप्त होगा। यहां से आप जान सकते हैं कि दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग शहरों में आज चंद्र ग्रहण कब और कितने बजे लग रहा है। साथ ही यहां बताया है कि दिल्ली और उसके आस पास के शहरों में ग्रहण कब दिखेगा।
Delhi-NCR Me Chandra Grahan Kab Lagega 2026 (दिल्ली-एनसीआर में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा) -
| शहर | ग्रहण शुरू होने का समय | ग्रहण समाप्त होने का समय |
| नई दिल्ली | 6:22 PM | 6:22 – 6:47 PM |
| द्वारका | 6:26 PM | 6:22 – 6:47 PM |
| रोहिणी | 6:22 PM | 6:22 – 6:47 PM |
| नोएडा | 6:26 PM | 6:22 – 6:47 PM |
| गुरुग्राम | 6:22 PM | 6:22 – 6:47 PM |
| साकेत | 6:22 PM | 6:22 – 6:47 PM |
| शाहदरा | 6:23 PM | 6:22 – 6:47 PM |
| फरीदाबाद | 6:25 PM | 6:22 – 6:47 PM |
| गाजियाबाद | 6:27 PM | 6:22 – 6:47 PM |
भारत में कहां-कहां दिख सकता है आंशिक चंद्र ग्रहण?
आज शाम देश में कई जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है।दिल्ली-एनसीआर सहित बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पुड्डुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लोगों आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलने वाला है।
भारत में कहां-कहां दिख सकता है पूर्ण चंद्र ग्रहण?
भारत के कुछ राज्यों में जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और पश्मिच बंगाल में साल के पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण का दृश्य दिखाई दे सकता है।
