December 2022 Vrat And Festivals List: साल का अंतिम महीना यानि दिसंबर माह बहुत जल्द आने वाला है। इस महीने का सब लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह महीना होता ही कुछ ऐसा है। इस महीने के बाद नए साल की शुरुआत हो जाती है। दिसंबर माह में कई सारे व्रत और त्योहार जैसे क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बच्चें तो 25 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार करते है। ऐसे में यदि आप दिसंबर महीने में कौन सा व्रत और त्योहार कब मनाया जाएंगा, इसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम इस आर्टिकल में आपकी यह परेशानी को दूर करते हुए दिसंबर महीने में मनाए जाने वाले सारे व्रत और त्योहारों की लिस्ट आपके लिए लेकर आए। तो चलिए बिना देर किए हुए जान लें साल 2022 के दिसंबर महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों के लिस्ट।
दिसंबर 2022 के व्रत और त्योहारों की लिस्ट (December 2022 Vrat And Festivals List)
01 दिसंबर 2022 (गुरूवार) - श्री दुर्गाष्टमी व्रत।
03 दिसंबर 2022 (शनिवार)- मोक्षदा एकादशी व्रत स्मार्त।
04 दिसंबर 2022 (रविवार) - मोक्षदा एकादशी व्रत वैष्णव।
05 दिसंबर 2022 (सोमवार) - सोमवार प्रदोष व्रत।
06 दिसंबर 2022 (मंगलवार) - पिशाच मोचन चतुर्दशी ।
07 दिसंबर 2022 (बुधवार)- व्रत की पूर्णिमा, श्री विद्या जयन्ती।
08 दिसंबर 2022 (गुरूवार)- स्नान दानादि की अग्रहायणी पूर्णिमा।
09 दिसंबर 2022 (शुक्रवार) - पौष मास कृष्ण पक्षारम्भ।
11 दिसंबर 2022 (रविवार) - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
19 दिसंबर 2022 (सोमवार) - सफला एकादशी व्रत सबका।
20 दिसंबर 2022 (मंगलवार) - सुरूप द्वादशी व्रत।
21 दिसंबर 2022 (बुधवार) - प्रदोष व्रत।
26 दिसंबर 2022 (सोमवार) - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
30 दिसंबर 2022 (शुक्रवार) - श्री दुर्गाष्टमी व्रत, श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत।
