अध्यात्म

Maha Shivaratri 2023 Date: 2023 में महाशिवरात्रि कब है, जानें किस डेट को रखा जाएगा भोलेनाथ का ये व्रत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 12:56 PM IST

Maha Shivratri Date 2023 In India (महाशिवरात्रि 2023 डेट कब है): यदि आप भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हर वर्ष महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं, तो यहां जानें 2023 में महा शिवरात्रि के व्रत को कब रखा जाएगा।

Image

Maha Shivaratri 2023 Date: 2023 में महाशिवरात्रि कब है, जानें किस डेट को रखा जाएगा भोलेनाथ का ये व्रत

Maha Shivratri Date 2023 In India (महाशिवरात्रि 2023 डेट कब है): महाशिवरात्रि का पर्व हिंदुओं के लिए बहुत महान पर्व माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया (When is Maha Shivratri in 2023) जाता है। इस दिन भक्त पूरे उत्साह और भक्ति के साथ शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाकर करते हैं। कुछ जगहों पर तो इस दिन भक्त रात्रि जागरण भी करते है। आपको बता दें महाशिवरात्रि के दिन कई जगहों पर तो झांकियां भी निकाली जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था। कुछ विद्वानों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने 'कालकूट विष' जो सागर मंथन से निकला था उसे पिया था। हिंदू धर्म में यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि महाशिवरात्रि का व्रत यदि भक्त श्रद्धा से करें, तो उसे भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। यदि आप भी हर वर्ष भगवान शिव के साथ माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए यह व्रत रखते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़कर आप 2023 में यह व्रत कब रखा जाएगा इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Maha Shivratri 2023 Date and Time in India

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में महाशिवरात्रि का व्रत 18 फरवरी 2023 को रखा जाएगा। बता दें महाशिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को बहुत प्रिय है।

Maha Shivratri 2023 Date in India18 फरवरी, शनिवार
Maha Shivratri 2023 Puja Muhurat ( महाशिवरात्रि निशित काल पूजा समय)19 फरवरी, रविवार को 12:09 AM से 1:00Am
Maha Shivratri 2023 Time (महाशिवरात्रि निशित काल पूजा अवधि)50 मिनट
हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्र के अनुसार इसी दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ संपन्न हुआ था। ऐसा कहा जाता हैं कि इस व्रत को करने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होकर भक्तों के कष्ट दूर करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article