अध्यात्म

Daily Horoscope, 02 July 2023: मकर-वृश्चिक के लिए आज का दिन हो सकता है खूब अच्छा बस करने होंगे ये काम, देखें अपना राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jul 2, 2023, 05:45 AM IST

Daily Horoscope 02 July 2023 In Hindi, Today Horoscope: 2 तारीख धन, धर्म और वैभव का प्रतीक होती है, ऐसे में आज का दिन मकर, वृश्चिक समेत इन राशि जातकों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। देखें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, आज किन कामों को करने से लाभ होगा और क्या करने से बचना आवश्यक है। राशि जातक देखें अपना आज का राशिफल

Image

राशिफल 2 जुलाई 2023

Daily Horoscope 02 July 2023 In Hindi, Today Horoscope: आज ज्येष्ठा नक्षत्र का तृतीय चरण है व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। शनि कुम्भ राशि में वक्री है। गुरु मेष में हैं। सूर्य मिथुन में गोचर रत हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

ये भी पढ़ें : आज का अंकराशिफल

Horoscope Today in hindi, 2 जुलाई राशिफल

1 मेष- इस राशि के गुरु ,अष्टम चन्द्रमा व एकादश शनि व्यवसाय में सफलता देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। गाय को गुड़ खिलाइए।

2 वृष-आईटी व बैंकिंग फील्ड के जाँब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध व्यवसाय में सफलता देगा। शनि कर्म भाव में हैं। गुरु द्वादश व चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

3 मिथुन-इस राशि से खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में प्रगति देंगे। जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

4 कर्क-आज का दिन धार्मिक कार्यों में सफलता का है। मार्केटिंग, टीचिंग व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

5 सिंह- चन्द्रमा का इस भाव से चतुर्थ गोचर आज आपको जाँब में सफलता देगा। शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

6 कन्या- तृतीय चन्द्रमा व अष्टम गुरु जाँब में सफलता देंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7 तुला- चन्द्रमा यहाँ से अब द्वितीय हो गए हैं। भाग्य में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान लाभदायी रहेगा।

8 वृश्चिक- आज गृह कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। मसूर व गेंहू का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें।

9 धनु- आज द्वादश चन्द्रमा यात्रा के लिए बहुत ही शुभ हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चने की दाल का दान करें। विष्णु उपासना करें।

10 मकर- खष्ठम सूर्य,द्वितीय शनि व मेष के गुरु लाभ देंगे। चन्द्रमा वृश्चिक में हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

11 कुंभ-इस राशि के शनि व्यवसाय में सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जाँब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। गुरु का आशीर्वाद लें।

12 मीन- नवम चन्द्रमा भाग्योदय कर सकते हैं। मङ्गल व गुरु आर्थिक स्थिति मङ्गलमय करेंगे तथा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।तिल का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जाँब में वृश्चिक राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article