अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal (01 February 2026) : आज मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा माघ पूर्णिमा का दिन, जानिए 1 फरवरी के राशिफल से

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 01 February 2026 : आज माघ माह की पूर्णिमा का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा या खराब रहने वाला है?

1 फरवरी का राशिफल

1 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 01 February 2026 : आज माघ माह की पूर्णिमा तिथि है। पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। यह तिथि धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत पावन मानी जाती है। आज स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। वहीं, रात 11 बजकर 58 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। योग प्रीति सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद आयुष्मा् योग लग जाएगा। करण विष्टि शाम 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र विराजमान रहेंगे। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। राहु कुंभ और मीन में शनि विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में स्थित हैं, जिससे पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

उपाय: श्री विष्णु जी की पूजा करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा तृतीय भाव में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज संपर्कों और मेहनत के दम पर लाभ मिलने के योग हैं। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में किसी पुराने क्लाइंट से फायदा मिल सकता है। भावुक होकर निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा द्वितीय भाव में विराजमान हैं, जिससे धन और परिवार से जुड़े मामलों में शुभता बनी रहेगी। नौकरी में नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। वाणी में संयम रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है।

उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। करियर में नई दिशा मिलेगी और बिजनेस में बड़ा लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

उपाय: शिव उपासना करें और चावल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा द्वादश भाव में हैं, जिससे खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में नई योजना बन सकती है। मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम पर भी ध्यान दें।

उपाय: पिता का आशीर्वाद लें और मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा एकादश भाव में हैं, जिससे आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज नेटवर्किंग और मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में प्रगति होगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद, नीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा दशम भाव में हैं, जिससे करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी। बिजनेस में स्थिरता आएगी। लव लाइफ में पारदर्शिता जरूरी है। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: शिव उपासना करें और तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा नवम भाव में स्थित हैं, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता या गुरु का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और कंबल का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा अष्टम भाव में हैं, इसलिए आज धैर्य रखना जरूरी है। कामों में रुकावट आ सकती है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। प्रेम जीवन में समझदारी से काम लें।

उपाय: शिव जी को जल और बेलपत्र अर्पित करें।

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा सप्तम भाव में हैं, जिससे पार्टनरशिप में लाभ होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस विस्तार के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी रहेगा।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज चंद्रमा षष्ठ भाव में हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय में मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। लव लाइफ में धैर्य जरूरी रहेगा।

उपाय: श्री गणेश उपासना करें और गेहूं व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 55%

मीन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा पंचम भाव में हैं, जिससे शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article