अध्यात्म

दादी-नानी की नसीहत: छोटे बच्चों को नजर से कैसे बचाना चाहिए?

Bacho Ki Nazar Kaise Utare: ऐसा कहा जाता है कि छोटे बच्चों को बुरी नजर काफी जल्दी लग जाती है। यही वजह है कि घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं बच्चों के माथे पर काला टीका लगाने की सलाह देती हैं। यहां आप जानेंगे बच्चों को नजर दोष से बचाने के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाए जाते हैं।

Image

Nazar Dosh Ke Upay

Bacho Ki Nazar Kaise Utare: कहते हैं छोटे बच्चों को नजर बहुत जल्दी लग जाती है। यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं अपने बच्चों के माथे पर काला टीका लगाकर रखती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी बच्चों को किसी न किसी की नजर लग ही जाती हैं। घर के बड़े बच्चों को नजर दोष से बचाने के लिए कई तरह के उपाय बताते हैं। क्या होता है नजर दोष? क्या हैं इससे बचने के उपाय? चलिए जानते हैं नजर हटाने के लिए घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं क्या नसीहत देती हैं।

क्या है बुरी नजर (what is evil eye)

ऐसी मान्यता है कि जिसे किसी की बुरी नजर लग जाती है उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। स्वास्थ्य में गिरावट आने लगती है। अगर बिजनेस कर रहे हैं तो बिजनेस में घाटा होने लगता है क्योंकि बुरी नजर को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। खासतौर से छोटे बच्चों को तो बहुत जल्दी नजर लग जाती है।

बुरी नजर उतारने के दादी-नानी के नुस्खे (Bacho Ki Nazar Kaise Utare)

घर के बड़े-बुजुर्ग नजर उतारने के कई तरीके बताते हैं जिसमें से कुछ खास तरीके यहां हम आपको बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं ये तरीके...

लाल मिर्च से नजर उतारना

ये नजर उतारने का सबसे पुराना तरीका है और ज्यादातर महिलाएं इसी तरीके से अपनी नजर उतारती हैं। अगर आपके बच्चे को किसी की नजर लग गई है तो इसके लिए आप 7 सूखी लाल मिर्च लें और फिर उसे बच्चे के सिर के ऊपर से घड़ी की सीधी दिशा में 7 बार घुमाएं और फिर अपनी आंखें बंद करके नजर उतारने के बारे में मन में सोचें। इस दौरान आप गायत्री मंत्र या किसी और मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। इसके बाद इन सभी लाल मिर्च को आग में जला दें। ध्यान रखें कि जब भी आप ये काम कर रही हैं तो आपको कोई तीसरा व्यक्ति न देखे। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से तुरंत ही बुरी नजर उतर जाती है।

सरसों के तेल से नजर उतारना

इस तरीके से नजर उतारने के लिए आपको पहले रूई की एक लंबी बत्ती बनानी है और फिर इसे सरसों के तेल में डुबा लें। अब इस बत्ती को बच्चे के सिर के ऊपर से घड़ी की सीधी दिखा में 7 बार घुमाएं। फिर इसे जला दें। फिर इसे चीमटे से पकड़ें और उसे पूरा जलने दें।

राई और नमक से नजर उतारना

इस तरीके से नजर उतारने के लिए आप एक मुट्ठी में राई लें और साथ में एक चम्मच नमक लें। फिर इन दोनों चीजों को सात बार सिर के ऊपर से घुमाएं और इसे घर से बाहर कहीं फेंक दें। कहते हैं इस उपाय से जल्द ही बुरी नजर हट जाती है।

नमक से नजर उतारना

नजर उतारने का एक तरीका ये भी है जिसमें नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक मुट्ठी नमक लेना है और फिर इसे बच्चे के सिर के ऊपर से 7 बार घुमाना है। इस दौरान अपने इष्ट देव के मंत्र का भी उच्चारण करते रहें। ध्यान रहे कि इस प्रक्रिया को आंखें बंद करके करना है। इसके बाद नमक को घर के बाहर कहीं प्रवाहित कर दें। कहते हैं इस उपाय से भी नजर दोष से मुक्ति मिल जाती है।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article