Chhath Puja 2022: छठ महापर्व शुरू हो चुका है। सूर्य देव की उपासना का ये पर्व संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए मनाया जाता है। इस दौरान व्रती 36 घंटों तक बिना अन्न और जल के रहते हैं। ये सबसे कठोर व्रत माना जाता है। नहाये खाये से इस पर्व की शुरुआत होती है और समापन उषा अर्घ्य के साथ होता है। ये चार दिवसीय उत्सव है और इस पर्व के हर दिन अलग-अलग तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। छठ पर्व के खास मौके पर इन उपायों को करने से हर समस्या से मुक्ति मिलने की मान्यता है।
छठ पूजा 2022 उपाय (Chhath Puja 2022 Upay)
- सूर्य देव और छठ मैया की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दौरानसामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों और निर्धन लोगों की सहायता जरूर करें। इससे आपके जीवन के कष्ट कम होंगे।
- अगर आप किसी जरूरतमंद को छठ पूजा का सामान दिलवाकर उनकी छठ पूजा संपन्न कराने में मदद करते हैं तो ऐसा करने से आपको भी सू्र्य देव और छठ मैया की कृपा प्राप्त होगी।
- संतान के सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए इस दौरान गुड़ डालकर मीठे चावल जरूर बनाएं। फिर इन चावलों को सूर्यदेव को दिखाने के बाद घर के पूजा स्थल में रखें। साथ ही सूर्यदेव के इस मंत्र का 108 बार जाप करें 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:'। अब गुड़ से बने चावलों को प्रसाद के रूप में अपनी संतान को खिलाएं।
- मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के लिए शाम के समय सूर्यदेव को प्रणाम जरूर करें और 24 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
- ऑफिस में मनचाही तरक्की पाना चाहते हैं तो छठ पूजा के अवसर पर अपने पिता को एक तांबे का सिक्का तोहफे में दें और सूर्यदेव के इस मंत्र की दो माला जाप करें 'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः'।
- जो लोग संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं उन्हें भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही गेहूं के आटे और गुड़ से बना व्यंजन पक्षियों को खिलाना चाहिए।
